Giridih news: देशी कट्टा व जिंदा गोली के साथ अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Vivek Gupta

Giridih news: गिरिडीह पुलिस ने अपराध की बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे एक अपराधी को देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेश यादव के रूप में हुई है, जो जमुआ थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव का निवासी है।
इस संबंध में खोरीमहुआ के एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक अपराधी अवैध हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर 25 दिसंबर की रात करीब 11:40 बजे नवडीहा ओपी (जमुआ थाना क्षेत्र) अंतर्गत कुरहोबिंदो–बिशुनपुरा मुख्य ग्रामीण मार्ग पर हाई स्कूल के सामने विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को रोका गया, जो अवैध हथियार के साथ क्षेत्र में रंगदारी वसूलने एवं दहशत फैलाने की नीयत से घूम रहा था। नवडीहा ओपी प्रभारी पुअनि दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने तत्परता दिखाते हुए घटना घटित होने से पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में नवडीहा ओपी में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)A/26/35 के तहत जमुआ थाना कांड संख्या 333/25 दर्ज किया गया है। आरोपी को विधि-सम्मत कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। जिला पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, पुलिस नियंत्रण कक्ष या डायल 112 पर दें।

NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के