Giridih में दर्दनाक हादसा: दो दिनों से लापता 17 वर्षीय छात्रा का नदी में तैरता मिला शव, ट्यूशन के बाद हुई थी गायब

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Giridih

Report: Vivek gupta

Giridih झारखंड के गिरिडीह जिले से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरिसिया-सिहोडीह पुराने पुल के नीचे बुधवार को एक 17 वर्षीय युवती का शव नदी में तैरता हुआ बरामद किया गया। नदी में शव मिलने की खबर जैसे ही आस-पास के इलाकों में फैली, घटनास्थल पर स्थानीय लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Giridih सोमवार को ट्यूशन और सिलाई के लिए निकली थी घर से बाहर

मृतका की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरिसिया गाँव की रहने वाली पायल कुमारी (पुत्री जागेश्वर दास) के रूप में हुई है, जो पिछले 18 मई (सोमवार) से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थी। परिजनों के अनुसार, पायल सोमवार को रोज की तरह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने और खुद पढ़ने के लिए घर से निकली थी। मृतका के चचेरे भाई पिंटू कुमार ने बताया कि पायल अमूमन दोपहर दो बजे तक घर लौट आती थी, लेकिन सोमवार को जब वह समय पर नहीं लौटी तो परिवार वालों को चिंता होने लगी।

Giridih मां से फोन पर हुई थी आखिरी बात, फिर बंद आने लगा मोबाइल

दोपहर बाद जब पायल घर नहीं पहुँची, तो उसकी माँ ने उसके मोबाइल पर फोन किया। उस वक्त पायल ने फोन उठाकर बताया था कि वह अपना सिलाई का काम खत्म कर चुकी है और जल्द ही घर लौट रही है। हालांकि, इसके बाद करीब तीन बजे जब परिजनों ने दोबारा उससे संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ बताने लगा। काफी खोजबीन और सगे-संबंधियों के यहाँ पता करने के बाद भी जब पायल का कुछ सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने सोमवार रात को ही संबंधित थाने में गुमशुदगी का लिखित आवेदन दिया था, जिसके बाद पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी।

Giridih पुल के नीचे मिला शव, जांच और पोस्टमॉर्टम में जुटी पुलिस

Giridih लापता होने के दो दिन बाद, बुधवार को स्थानीय लोगों ने पुराने पुल के नीचे नदी के पानी में एक युवती का शव तैरता हुआ देखा। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और पायल के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुँचे परिजनों ने कपड़ों और हुलिए के आधार पर शव की पहचान पायल कुमारी के रूप में की, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

घटनास्थल पर पहुँचे नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस बल ने शव को पानी से बाहर निकालकर पंचनामा तैयार कर लिया है। पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है कि यह हादसा है, आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई और साजिश है।

Read this: Medical Store Strike 2026: आज देशभर में बंद रहेंगी मेडिकल दुकानें, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आंदोलन

Cooperative Farming: सहकारिता से किसानों की आय बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Cooperative Farming: सहकारिता सप्ताह का समापन, किसानों को बहुआयामी सहकारिता अपनाने का

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: जामताड़ा में श्रद्धा के साथ मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

Shyama Prasad Mukherjee Jayanti: भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया राष्ट्रसेवा

Raipur Medical College: रायपुर मेडिकल कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, 103 करोड़ की लागत से बनेगा कैंसर भवन और 200 सीटर छात्रावास

Raipur Medical College: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन, स्वास्थ्य सुविधाओं