,

गिल अस्पताल में, टीम बिखरी साउथ अफ्रीका ने भारत को 15 साल बाद घर में हराया

भारत 15 साल बाद घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका से हारा, 124 रन का टारगेट भी नहीं चेज कर सका

भारत को कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका के हाथों 30 रन की हार झेलनी पड़ी। यह 15 साल बाद पहला मौका है जब टीम इंडिया ने अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोई टेस्ट मुकाबला गंवाया है। इससे पहले 2010 में नागपुर में भारत को हार मिली थी।

124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ईडन गार्डन्स में 9 विकेट पर सिर्फ 93 रन ही बना सकी। कप्तान शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन की समस्या के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। वॉशिंगटन सुंदर ने टीम के लिए सर्वाधिक 31 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर ने पूरे मैच में कुल 8 विकेट लेकर भारत की हार में बड़ा रोल निभाया। अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने मैच की इकलौती फिफ्टी (55*) लगाते हुए टीम को मुश्किल हालात में संभाला।

इससे पहले साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 153 रन पर आउट हो गई थी। पहली पारी में प्रोटियाज ने 159 और भारत ने 189 रन बनाए थे।

MP: Top 10

MP: 1. MP में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में 5 दिन मौसम रहेगा ड्राई, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड…

MP: Top 10

MP: 1. MP में बढ़ी ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री…

Chanakya Neeti: 5 बातें जो हर बिजनेसमैन को बना सकती हैं सफल, कारोबार में इन गलतियों से बचना जरूरी

Chanakya Neeti: आचार्य चाणक्य को भारतीय इतिहास के महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…