घोटवानी हत्याकांड: आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर SP से मिला समाज

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ghotwani murder case: Society met SP demanding arrest of the accused

रिपोर्टर: संजू जैन | लोकेशन: बेमेतरा

बेमेतरा।
साजा विधानसभा अंतर्गत ग्राम घोटवानी में बीते 5 दिन पहले हुए 70 वर्षीय अशोक निर्मलकर की निर्मम हत्या के मामले में अब तक आरोपी जीवन वर्मा फरार है। इस घटना से न सिर्फ परिजन बल्कि पूरा क्षेत्र आक्रोशित है।

इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ धोबी समाज एकता मंच के प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार निर्मलकर एवं बेमेतरा जिले के अन्य समाजिक पदाधिकारियों ने बेमेतरा एसपी से मुलाकात कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो समाज राज्यभर के थानों का घेराव करेगा।

पदाधिकारियों ने मृतक के पुत्र और परिजनों से भी भेंट कर ढांढस बंधाया, साथ ही साजा थाने पहुंचकर थाना प्रभारी व स्टाफ से भी चर्चा की। समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस को जल्द कार्रवाई के लिए मजबूती से ज्ञापन सौंपा और कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामले में देरी न्याय में बाधा है।

प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार निर्मलकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा,

“यह केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि एक शांतिपूर्ण समाज पर हमला है। यदि आरोपी को तुरंत नहीं पकड़ा गया, तो समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।”

गौरतलब है कि हत्या टंगिया जैसे धारदार हथियार से की गई थी, जो क्रूरता की चरम सीमा को दर्शाता है। घटना के बाद से गांव में भय और तनाव का माहौल है।

समाज ने प्रशासन से त्वरित न्याय की मांग करते हुए कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Aaj Ka Rashifal 11 April 2025: कर्क राशि वालों की यात्रा, मेष से मीन तक जानें आज का भविष्य

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक-2026 में करेंगे 18 फरवरी को विशेष सत्र की अध्यक्षता

MCW2026 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश शासन द्वारा

Post Office Scam: जटकन्हार पोस्ट ऑफिस घोटाला, पोस्टमास्टर पर ग्रामीणों की जमा राशि गबन का आरोप

Post Office Scam: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जटकन्हार स्थित

Ration Distribution Scam: तीन महीने से फिंगरप्रिंट, लेकिन नहीं मिला अनाज…

Ration Distribution Scam: अंगूठा लगवाकर खाली हाथ लौटाए जा रहे ग्रामीण Ration

Financial Fraud Case: कर्ज में डूबे दोस्त ने रची झूठी चोरी की साजिश

Financial Fraud Case: मल्टीलेवल पार्किंग से नकदी चोरी की झूठी कहानी का

Rural Education Crisis: कांकेर में शिक्षा व्यवस्था की पोल, जर्जर स्कूल

Rural Education Crisis: जर्जर स्कूल भवन, घोटुल और पेड़ के नीचे लगती

Sirmaur: तीन माह बाद संगड़ाह को मिला डीएसपी, सुनील राणा ने संभाला पदभार

Sirmaur: सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब तीन माह से

Sabalgarh: कैमपुरा की महिलाओं का ‘नारी शक्ति’ अवतार, जुए और जहरीली शराब के खिलाफ अब सीधे कलेक्टर से गुहार

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Sabalgarh (मुरैना): सबलगढ़ थाना क्षेत्र के कैमपुरा गांव

Rohtas  : शादी के तीन साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

रिपोर्ट : अविनाश श्रीवास्तव Rohtas  अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के सलुकपुर गांव

Gold-Silver Price: ₹2,903 टूटा सोना, ₹6,667 गिरी चांदी, चार दिन से जारी गिरावट

Gold-Silver Price: 17 फरवरी को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों

Maoist Surrender: सुकमा में 22 माओवादियों का आत्मसमर्पण

Maoist Surrender: “पूना मारगेम” अभियान का असर, 22 सक्रिय माओवादी मुख्यधारा में