Ghaziabad: अंकुर विहार पुलिस ने मोबाइल लूट करने वाले दो शातिर लुटेरे किए गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Ghaziabad: Ankur Vihar police arrested two vicious mobile robbers.

Report- Vaibhav Sharma

Ghaziabad: थाना अंकुर विहार पुलिस ने मोबाइल लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रही मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं के मद्देनज़र पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान यह सफलता मिली है।

एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो जाते थे। अंकुर विहार और आसपास के इलाकों में मोबाइल लूट की लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान शुरू की थी।

जांच के क्रम में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, इसी दौरान चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लुटेरों को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्होंने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Maharajganj के नौतनवा में गैस के लिए मची मारामारी, हाईवे पर लगी लंबी कतार

Report by: Rajesh Jaiswal Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवा में गैस उपभोक्ताओं

Rohtas के नोखा में वृद्ध का शव बरामद, पीट-पीटकर हत्या की आशंका

Report by:Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में गुरुवार

Khatushyamji में फाल्गुनी लक्खी मेला सकुशल संपन्न, प्रशासन ने निकाली निशान पदयात्रा

Report by: Suman Khatushyamji: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी फाल्गुनी लक्खी मेला इस वर्ष

Haridwar में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौकशी रोककर 2 गोवंश बरामद

Haridwar: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने रातोंरात बड़ी सफलता

Oscar Awards: रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ प्रियंका चोपड़ा तैयार, ऑस्कर अवॉर्ड्स में करेंगी स्टेज शेयर

Oscar Awards: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास को 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में प्रस्तुतकर्ता

Lucknow में चाइनीज मांझे का कहर, 2 लोगों की गर्दन कटी

Lucknow: लखनऊ में चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर सड़कों पर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें CG: 1. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. वन विश्राम गृहों में शराब

Horoscope: 06-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल

MP MEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के लिए दिए निर्देश

MP MEWS : नदियों के उद्गम स्थलों के व्यवस्थित विकास और सार्वजनिक