सीमेंट के नाम पर 1.47 लाख की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Fraud of Rs 1.47 lakh in the name of cement, 3 accused arrested

संवाददाता: संजय सिंह सेंगर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है। सीमेंट की डिलीवरी के नाम पर 1.47 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

500 बोरी सीमेंट का दिया था फर्जी ऑर्डर

पीड़ित व्यापारी शांतिलाल जैन ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने 500 बोरी सीमेंट का ऑर्डर देकर 1.47 लाख रुपये की रकम ऐंठ ली। पैसे लेने के बाद आरोपी सीमेंट की आपूर्ति नहीं कर फरार हो गए थे।

तीन जिलों से पकड़े गए आरोपी

शिकायत दर्ज होते ही छुईखदान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया:

  • देवेंद्र वर्मा – रायपुर निवासी
  • पूरब रजक – दुर्ग निवासी
  • आशुतोष मिश्रा – मऊगंज, मध्यप्रदेश निवासी

तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस ठगी में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। टीम लगातार अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पुलिस की अपील

छुईखदान थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यापारिक सौदे से पहले सामने वाले की सत्यता की जांच जरूर करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

MP TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और प्रशासन से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. MP TOP 10: बरगी क्रूज हादसे की जांच में अधिकारियों के

CG TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और कानून से जुड़ी अहम अपडेट्स

1. CG TOP 10: कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राहुल गांधी

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और