,

सागर में पुलिस वैन और कंटेनर की भीषण टक्कर, 4 जवानों की मौत

सागर में पुलिस वैन और कंटेनर की भीषण टक्कर, 4 जवानों की मौत

नेशनल हाईवे-44 पर बांदरी के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मुरैना से लौट रही बीडीडीएस (BDDS) पुलिस वैन और तेज रफ्तार कंटेनर में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में चार जवानों की मौत हो गई और एक जवान गंभीर रूप से घायल है। टीम में शामिल डॉग सुरक्षित रहा।

जेसीबी की मदद से निकाले शव

Container and BDDS vehicle collide, 4 soldiers killed | सागर में पुलिस वैन- कंटेनर की भिड़ंत, 4 जवानों की मौत: बालाघाट से ड्यूटी कर मुरैना लौट रही थी  टीम, एक की हालत ...

बीडीडीएस वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक और जवान गाड़ी के अंदर फंस गए थे। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन काटकर शवों को बाहर निकाला और पंचनामा बनाकर बांदरी अस्पताल भेजा।

मृतकों और घायल की पहचान

हादसे में मारे गए जवानों में प्रधुमन दीक्षित, अमन कौरव और चालक परमलाल तोमर (तीनों मुरैना निवासी) शामिल हैं। चौथे मृतक डॉग मास्टर विनोद शर्मा (भिंड निवासी) थे। घायल आरक्षक राजीव चौहान (मुरैना निवासी) का इलाज जारी है।

हादसे का कारण और जांच

टीम मुरैना लौट रही थी, जहां बालाघाट में ड्यूटी पूरी की थी। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…