,

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली/रांची, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके पुत्र और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा – “आज मैं शून्य हो गया हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने किया शोक व्यक्त, हेमंत सोरेन से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा:

“शिबू सोरेन जी एक जमीनी नेता थे जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सेवा की। वे विशेष रूप से आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित थे। उनके निधन से गहरा दुख हुआ है। मैंने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से बात कर संवेदना प्रकट की। ओम शांति।”

अन्य नेताओं की प्रतिक्रियाएँ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिबू सोरेन को याद करते हुए कहा:

“वे झारखंड के शीर्ष नेताओं में से एक थे और हमेशा समाज के वंचित तबकों विशेषकर आदिवासी समुदाय के अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी रहे। उनका जीवन सादगी, संघर्ष और समाजसेवा की मिसाल था। उनके निधन से अत्यंत दुख हुआ है।”

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी दुख जताते हुए कहा:

“यह हम सभी के लिए गहरा दुख है। मैंने कल्पना जी से संपर्क किया है और हम परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।”

राज्यपाल संतोष गंगवार का बयान

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी दुख प्रकट करते हुए कहा:

“शिबू सोरेन जनजातीय अस्मिता और अधिकारों की एक सशक्त आवाज थे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनका जाना एक युग का अंत है।”

Madhupur Mining Action: मधुपुर में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, पत्थर लदा हाईवा जब्त

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Mining Action देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र

Michael Boulos Kerala Visit: भारी बारिश के बीच केरल पहुंचे माइकल बूलोस, अलप्पुझा के बैकवॉटर का लिया आनंद

Michael Boulos Kerala Visit अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उद्योगपति