पूर्वांचल में बाढ़ ने रक्षाबंधन की रौनक फीकी की, नाव से पहुंचे भाई-बहन

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

पूरे देश में जहाँ रक्षाबंधन का त्योहार खुशी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिले इस बार बाढ़ की मार झेल रहे हैं। गंगा और उसकी सहायक नदियों में बढ़े जलस्तर ने त्योहार की खुशियों पर पानी फेर दिया है।

राखी के लिए नाव बनी सहारा

वाराणसी के वरुणा पार इलाके की मंजू देवी बताती हैं कि उनके मोहल्ले में पानी भरने के कारण उनका भाई सौरभ गुप्ता इस बार नाव से आया। सौरभ के अनुसार, “बहन ने बाढ़ के हालात देखते हुए आने से मना किया था, लेकिन साल में एक बार आने वाला यह त्योहार छोड़ना मुश्किल था, इसलिए नाव से ही पहुंच गया।”

ऐसे ही कई भाई अपनी बहनों के पास नाव से पहुंचे, वहीं कुछ बहनें भी नाव के सहारे भाई को राखी बांधने आईं। हालांकि, ज्यादातर लोगों को बाढ़ ने घरों में ही रोक दिया। पांडेयपुर हुकुलगंज के चंद्रकांत सिंह के मुताबिक, कई घरों में पानी घुसने के कारण लोग ऊपरी मंजिलों या राहत शिविरों में रह रहे हैं।

गंगा का जलस्तर अब भी ऊँचा

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, शनिवार सुबह गंगा का जलस्तर 69.8 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 71.262 मीटर से कुछ ही नीचे है।

प्रशासन की तैयारी

वाराणसी के जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि गंगा का जलस्तर बुधवार से धीरे-धीरे घट रहा है। फिलहाल, गंगा, अस्सी और वरुणा नदियों के किनारे बसे 28 वार्ड प्रभावित हैं। प्रशासन ने 24 बाढ़ राहत शिविर स्थापित किए हैं, जहाँ करीब 4,500 लोग ठहरे हुए हैं। एनडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर राहत कार्य में जुटे हैं।

बलिया में भी बिगड़े हालात

बलिया जिले में गंगा और सरयू नदियों का जलस्तर बढ़ने से बलिया सदर, बैरिया और बांसडीह तहसील के कई गांव पानी में डूब गए हैं। स्थानीय प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है और प्रभावित इलाकों में मदद पहुंचा रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Tamil Nadu के सीएम विजय का बड़ा ऐलान, कर्मचारियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता; महिलाओं को भी जल्द मिलेंगे 1000 रुपये

Tamil Nadu: तमिलनाडु सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनभोगियों को बड़ी

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. रायपुर में झमाझम बारिश,

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. सीएम ने पाठ्य पुस्तक

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है।

Gwalior : 17 मई को ‘नारद पत्रकारिता सम्मान समारोह’, 11 श्रेणियों में सम्मानित होंगे पत्रकार

Gwalior : मामा माणिकचंद वाजपेयी स्मृति सेवा न्यास के तत्वावधान में आद्य

Petrol Diesel Demand : रायपुर में पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, पीएम मोदी की अपील के बाद लंबी कतारें

Petrol Diesel Demand : राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल

Bhojpur -बक्सर MLC उपचुनाव: राजद के सोनू कुमार राय की बड़ी बढ़त, क्या पहुंचेगा जीत का आंकड़ा?

Report: Neha gupta Bhojpur बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण भोजपुर-बक्सर स्थानीय