,

Firozabad: पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, वेल्डिंग के वक्त करंट से दो मजदूर झुलसे

- Advertisement -
Ad imageAd image
Firozabad

Report by: PremPal Singh, Edit by: Priyanshi Soni

Firozabad: फिरोजाबाद में ट्रॉमा सेंटर के सामने चल रहे पुल निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। वेल्डिंग का काम करते समय अचानक करंट उतरने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।

Firozabad: वेल्डिंग के दौरान हुआ शॉर्ट सर्किट

मिली जानकारी के अनुसार, पुल निर्माण स्थल पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे तेज करंट फैल गया। करंट की चपेट में आकर वहां काम कर रहे दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए।

Firozabad

Firozabad: मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। अन्य मजदूरों में दहशत फैल गई और काम कुछ समय के लिए रोक दिया गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे घायल मजदूर का इलाज सरकारी ट्रॉमा सेंटर में जारी है।

यह खबर भी पढ़ें: Banda, UP: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
जांच में जुटे जिम्मेदार अधिकारी

हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कार्य में लापरवाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। संबंधित विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की