,

Firozabad news: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में फिरोजाबाद में उबाल, बांग्लादेश का पुतला फूंका

- Advertisement -
Ad imageAd image

रिपोर्ट – प्रेमपाल सिंह

Firozabad news: राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदूवादी पंडित हृदेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यालय रसूलपुर शहीद चौक के सामने स्थित पाठक मार्केट में विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या के विरोध में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से मांग की कि भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को चिन्हित कर देश से बाहर निकाला जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित हृदेश शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, जिसे भारत सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

Maha Rudrabhishek Jamtara : सावन में शिवमय हुआ जामताड़ा, महा रुद्राभिषेक में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जामताड़ा/संवाददाता: रतन कुमार Maha Rudrabhishek Jamtara : जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित

Kotwar Strike Khairagarh : कोटवार नियुक्ति में नियमों की अनदेखी का आरोप, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कोटवार

संवाददाता:- खिलेश वर्मा Kotwar Strike Khairagarh : खैरागढ़ जिले में कोटवार नियुक्ति