,

दलित युवक के घर पर फायरिंग, जातीय तनाव की आशंका, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

- Advertisement -
Ad imageAd image


रिपोर्ट: फरहान खान, अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के बंगारा गांव में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक दलित परिवार के घर पर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में जातीय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

फायरिंग की यह घटना रात के करीब हुई, जब परिवार घर के अंदर सो रहा था। हमलावरों द्वारा चलाई गई गोली घर की छत पर रखी पानी की टंकी में लगी, जिससे टंकी फट गई। मौके से कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

सूचना मिलते ही एसीपी के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार की ओर से तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि हमलावर क्षत्रिय समाज के युवक थे, जिन्होंने जातीय रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

करणी सेना उपाध्यक्ष की दिनदहाड़े हत्या: झारखंड में सनसनी, साजिश या अपराध?…यह भी पढ़े

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त