गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग, मचा हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

गाजियाबादः शनिवार तड़के सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि तड़के सुबह एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई। जिसकी वजह से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना टीला मोड़ क्षेत्र के भोपुरा चैक दिल्ली-वजीराबाद रोड पर हुई है। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल विभाग की मौके पर 8 गाड़ियां पहुंची है और आग को नियंत्रित करने में जुट गई है।

2.3 किलोमीटर तक सुनाई दी धमाकों की आवाज


वीडियो में धमाकों की आवाज सुनी जा सकती हैए जो दुर्घटनास्थल से 2.3 किलोमीटीर दूर तक सुनाई थी। भोपुरा चौक पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लगने से इलाके के लोग दहशत में आ गए।

ट्रक तक नहीं पहुंच पा रहे दमकल कर्मचारी


हादसे की जानकारी देते हुए सीएफओ राहुल कुमार ने कहा कि टीला मोड़ थाना क्षेत्र में दिल्ली वजीराबाद रोड पर भोपुरा चौक पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर हैंए लेकिन धमाके की वजह से दमकल विभाग के कर्मचारी ट्रक तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सिलेंडर धमाके की आवाज आसपास के कई किलोमीटर तक सुनी गई।

हमले की घटना को कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया असत्य….यह भी पढ़े

22 मार्च 2025 राशिफल: ग्रहों की चाल से जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रखना होगा सावधानी

- Advertisement -
Ad imageAd image