घर में अकेला पाकर चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म: 6 महीने तक शोषण और धमकियों से परेशान युवती ने दर्ज कराई एफआईआर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

ग्वालियर। एक शर्मनाक घटना में रिश्तों को कलंकित करते हुए एक युवक ने अपनी ही चचेरी बहन का लंबे समय तक शोषण किया। मामला इंदरगंज क्षेत्र स्थित रामबाग कॉलोनी, पारदी मोहल्ला का है। पीड़िता के अनुसार, मई 2025 में जब वह घर में अकेली थी, उसी दौरान उसकी ताई का बेटा सुनील शाक्य जबरदस्ती घर में घुस आया।

घर में घुसते ही उसने छेड़छाड़ की और विरोध पर पीड़िता से मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और जाते समय धमकाया कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसके भाइयों की हत्या कर देगा।

धमकियों और समाज में बदनामी के डर से पीड़िता यह बात छुपाए रही। इसी डर का फायदा उठाकर आरोपी करीब छह महीनों तक उसे लगातार शारीरिक रूप से शोषित करता रहा। वह युवक उसे बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था और उससे पैसे भी वसूल रहा था।

अंत में मानसिक दबाव, प्रताड़ना और लगातार हो रहे शोषण से तंग आकर 28 वर्षीय पीड़िता अपनी मां के साथ इंदरगंज थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।

थाना प्रभारी दीप्ति सिंह तोमर के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, धमकी और ब्लैकमेल सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, जो शिकायत दर्ज होने के बाद से फरार है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन

OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

OPS: भारत में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)

GPM POCSO Case Verdict: गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

GPM POCSO Case Verdict: छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में नाबालिग किशोर के

Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र