,

सुभाष घई अस्पताल में भर्ती: मेमोरी लॉस, बोलने में दिक्कत…

Filmmaker Subhash Ghai admitted to Lilavati Hospital: Doctor said- his memory is lost, he is having difficulty in speaking

बॉलीवुड के महान निर्देशकों में से एक सुभाष गई की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घई का ईलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में किया जा रहा है। घई के एडमिट होने के बाद फिल्मी दुनिया की हस्तियां उन्हें लेकर चिंतित है। घई की तबीयत को लेकर कई बातें सामने आ रही है। लीलावती अस्पताल में डॉक्टर्स के मुताबिक डॉयरेक्टर की याद्दाश्त चली गई है। उन्हें बोलने और पहचानने में दिक्कत हो रही है। हालांकि उनकी तबीयत को लेकर उनकी भतीजी सुजाना घई का कहना है कि, कोई सीरियस ईशू नहीं है। सुभाष घई के ऑफिशियल प्रवक्ता का कहना है कि, घई की तबीयत को लेकर कोई सीरियस प्राब्लम नहीं है। उन्हें रूटीन चैकअप के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ब्लॉकबस्कटर फिल्मों में किया निर्देशन

घई मेरी जंग, खलनायक, ताल, परदेस जैसी सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। वो बचपन से एक एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक सफल निर्देशक के रूप में स्थापित किया। राज कपूर के बाद उन्हें इंडस्ट्री का दूसरा ‘शो मैन’ कहा जाता है। 16 फिल्में निर्देशित कीं, 13 फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर हिट रही है। साल 2006 में उन्हें फिल्म ‘इकबाल’ के लिए राष्ट्रीय सम्मान से भी पुरस्कृत किया गया था।सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ, रीना रॉय, मीनाक्षी, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोइराला और महिमा चौधरी जैसे एक्टर्स को अपनी फिल्मों से ब्रेक दिया था।

एक्टिंग स्कूल भी चलाते है घई

घई विसलिंग वूड्स नाम से एक एक्टिंग इंस्टीट्यूट चला रहे हैं। ये स्कूल दुनिया के टॉप 10 फिल्म स्कूलों में से एक माना जाता है। इस एक्टिंग स्कूल में वे नए कलाकारों को अभिनय और फिल्म निर्माण की ट्रेनिंग दे रहे हैं। सुभाष घई बॉलीवुड के पहले ऐसे प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने अपनी फिल्म ताल के ज़रिए फिल्म इंश्योरेंस पॉलिसी की शुरुआत की। फिल्मों को बैंक से फाइनेंस करवाने का कॉन्सेप्ट शुरू करने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की

PM Modi से मिले अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, SCO बैठक के बीच हुई अहम बातचीत

PM Modi: किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें 1. जबलपुर समेत MP