नरहरपुर: पहले इंचार्ज ने मज़दूर को पीटा, फिर मज़दूरों ने इंचार्ज को धोया, जाने क्यों

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Fierce fighting between the side in-charge and Hiva drivers of Bharatmala project

अमर कंस्ट्रक्शन कंपनी पर उठे सवाल

लोकेशन: नरहरपुर | रिपोर्टर: चन्द्रभान साहू

कांकेर, नरहरपुर – भारतमाला परियोजना के अंतर्गत बासनवाही क्षेत्र में स्थित अमर कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइड इंचार्ज और हाईवा ड्राइवरों के बीच जमकर विवाद और मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और परियोजना की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामला उस वक्त तूल पकड़ा जब दो दिन पहले एक हाइवा ड्राइवर पर डीजल चोरी का आरोप लगाकर कंपनी के साइड इंचार्ज ने उसे कंटेनर में बंद कर बेल्ट से बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे देखकर अन्य हाइवा ड्राइवर और मजदूर भड़क उठे।

विरोध स्वरूप उन्होंने साइड इंचार्ज पिंटू जेना और कर्मचारी अमित मिश्रा की लात-घूंसे से पिटाई कर दी। मामला इतना गंभीर था कि किसी भी वक्त हालात बेकाबू हो सकते थे, लेकिन अमर कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार ने दोनों पक्षों को बैठाकर आपसी समझौता करवा दिया।

चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद किसी भी पक्ष ने पुलिस में एफआईआर दर्ज नहीं कराई। ठेकेदार के हस्तक्षेप से मामला दबा दिया गया और पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई।

इस घटना से ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश है। बासनवाही के लोगों का कहना है कि भारतमाला परियोजना का कैंप गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर है, और वहां काम करने वाले सभी मजदूर व ड्राइवर अन्य राज्यों से आए हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ये बाहरी लोग आए दिन गांव में खुलेआम घूमते हैं और कभी भी गुंडागर्दी जैसी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। प्रशासन पूरी तरह से मौन है, जिससे ग्रामीणों में असुरक्षा और दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी राहत! 1 मई से कितना सस्ता हुआ आपके शहर में?

IND vs SA: भारत ने तीसरा टी-20 जीता, साउथ अफ्रीका पर 2-1 की बढ़त

IND vs SA: भारत ने टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में शानदार

UP news: योगी आदित्यनाथ सरकार का किसानों की ‘आर्थिक समृद्धि’ पर जोर

Report: Vandna rawat UP news: लखनऊ योगी आदित्यनाथ सरकार का अन्नदाता किसानों

Mahun news: विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने शौर्य यात्रा निकाली

संवाददाता :- योगेश मिथोरिया Mahun news: विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने

Antagarh news: शादी का प्रलोभन देखते तरह वर्षीय बालिका को किया गर्भवती

रिपोर्ट: जावेद खान Antagarh news: मामला सुनने में अजीब लग सकता है,जहां

MP news: मध्यप्रदेश को बनाएंगे मिल्क कैपिटल – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डेयरी क्रांति की ओर मध्यप्रदेश का बड़ा कदम है डॉ. भीमराव अम्बेडकर

Bhopal news: साहित्य समाज की संवेदना और चेतना का माध्यम है : रामप्रकाश त्रिपाठी

BY: Yoganand Shrivastva Bhopal news: भोपाल में मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन, भोपाल

Bareilly news: जमीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़, मौलाना तौकीर रज़ा समेत 10 पर गंभीर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दुष्येंद्र कुमार Bareilly news: बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में जमीन

Breking vidisha: स्कूल बस नदी में गिरी, कई बच्चे घायल

Report: Ram yadav Breking vidisha: स्कूल बस नदी में गिरी, कई बच्चे

FIROZABAD: बसंत बिहार कॉलोनी में जलभराव से हाहाकार

REPORT- PREMPAL SINGH FIROZABAD: फिरोजाबाद के वार्ड नंबर 29 स्थित बसंत बिहार

Bhagwa news: तीन दिन से लापता व्यक्ति का कुएं में मिला शव, गांव में मातम

रिपोर्ट: बॉबी अली भगवाँ Bhagwa news: भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बाकपुरा

GHAZIABAD: लोनी के मीरपुर हिंदू गांव में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़

REPORT- VAIBHAV SHARMA गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके के मीरपुर हिंदू गांव

UNNAO: आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस चालक की मौत

UNNAO: घने कोहरे के चलते तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।

Bahraich: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दूसरा फरार

Bahraich: जिले के नानपारा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच

DHURANDHAR vs KKKPK2: 300 करोड़ के करीब पहुंची ‘धुरंधर’, ‘किस किसको प्यार करूं-2’ बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी

DHURANDHAR vs KKKPK2: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में लगातार