BY: Aakash Sen
भोपाल : शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला डॉक्टर का शव उनके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतका की पहचान डॉ. ऋचा पांडे के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली थीं। चार महीने पहले ही उनकी शादी सतना निवासी डॉ. अभिजीत पांडे से हुई थी। दोनों भोपाल की स्काई ड्रीम्स कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे।
शरीर पर इंजेक्शन के निशान, पास में मिला इंजेक्शन
पुलिस जांच के दौरान मृतका के हाथ पर इंजेक्शन के निशान पाए गए, और घटनास्थल से एक इंजेक्शन भी बरामद किया गया है। फिलहाल, पुलिस इसे संदिग्ध मामला मानकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस ने शुरू की जांच
शाहपुरा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच जारी है और पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। मृतका के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है और उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
मामले से जुड़े मुख्य बिंदु:
- महिला डॉक्टर ऋचा पांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।
- हाथ पर इंजेक्शन के निशान, पास में मिला इंजेक्शन।
- चार महीने पहले हुई थी शादी।
- भोपाल के स्काई ड्रीम्स कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थीं।
- पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
एक यात्रा पर 22 करोड़ रुपये! PM मोदी के वैश्विक दौरों का चौंकाने वाला खर्च!…यह भी पढ़े





