52 साल के फेमस सिंगर जुबीन गर्ग का निधन, स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

सिंगापुर |लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक निधन ने फैंस और संगीत प्रेमियों को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते समय हुआ।


स्कूबा डाइविंग के दौरान हुआ हादसा

नॉर्थ ईस्ट न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, जुबीन गर्ग सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग का आनंद ले रहे थे। इस दौरान वह समुद्र में गिर गए। उन्हें तुरंत बचाया गया और नजदीकी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचाया नहीं जा सका। जुबीन को उसी दिन नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में प्रस्तुति देनी थी।


असम और भारत ने खोया एक प्रिय कलाकार

असम के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अशोक सिंघल ने जुबीन गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा:
“उनके संगीत ने पीढ़ियों को आनंद, सांत्वना और पहचान दी। उनका जाना एक ऐसा खालीपन छोड़ गया जिसे कोई नहीं भर सकता। असम ने अपना एक प्रिय सपूत खो दिया और भारत ने एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक प्रतीक। उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।”

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी ट्वीट कर कहा कि यह असम और पूरे देश के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने जुबीन गर्ग को राज्य के सबसे प्रिय सपूतों में से एक बताया और कहा कि उनका जल्दी जाना बहुत दुखद है।


जुबीन गर्ग के बारे में

  • जुबीन गर्ग का जन्म 1972 में मेघालय में हुआ था। उनका असली नाम जुबीन बोरठाकुर था।
  • 1990 के दशक में उन्होंने अपना मंच नाम जुबीन गर्ग अपनाया।
  • बॉलीवुड में उन्होंने 2006 की फिल्म ‘गैंगस्टर’ का हिट गाना ‘या अली’ गाया, जिसने उन्हें देशभर में प्रसिद्धि दिलाई।
  • उन्होंने असमिया, बंगाली और हिंदी के अलावा 40 से अधिक भाषाओं में भी गाने गाए।
  • लंबे समय तक जुबीन असम के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले गायक रहे।

जुबीन गर्ग की कला और योगदान ने भारतीय संगीत को समृद्ध किया। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई