,

EthiopiaParliament: हाथ जोड़कर बोले PM मोदी, तो तालियों से गूंज उठी इथियोपिया की संसद, मिला सर्वोच्च सम्मान

EthiopiaParliament pm modi

by: vijay nandan

EthiopiaParliament: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब इथियोपिया की संसद को संबोधित करने के लिए खड़े हुए, तो सभागार देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। इस दौरान पीएम मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से भी सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री ने यह सम्मान हाथ जोड़कर विनम्रता के साथ स्वीकार करते हुए कहा कि यह उनका नहीं, बल्कि भारत के 140 करोड़ नागरिकों का सम्मान है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने भारत और इथियोपिया के बीच सदियों पुराने संबंधों को याद किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में सिर्फ मौसम ही नहीं, बल्कि भावनाओं में भी गर्मजोशी है। लगभग दो हजार वर्ष पहले हमारे पूर्वजों ने समुद्रों के रास्ते संपर्क स्थापित किए थे। उस समय व्यापारी मसाले, सोना और अन्य वस्तुएं लेकर हिंद महासागर के पार आते-जाते थे, लेकिन साथ ही विचारों, परंपराओं और जीवनशैली का भी आदान-प्रदान होता था।


प्रधानमंत्री ने कहा कि अदीस और भारत के प्राचीन बंदरगाह केवल व्यापारिक केंद्र नहीं थे, बल्कि सभ्यताओं को जोड़ने वाले सेतु थे। आज के दौर में भारत और इथियोपिया के रिश्ते एक नए चरण में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 1941 में भारतीय सैनिकों ने इथियोपिया की आजादी के संघर्ष में स्थानीय लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी थी।

EthiopiaParliament: ‘वंदे मातरम्’ और इथियोपिया के राष्ट्रगान की समान भावना

पीएम मोदी ने अपने भाषण में दोनों देशों की सांस्कृतिक समानताओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ और इथियोपिया का राष्ट्रगान, दोनों ही अपनी मातृभूमि को मां के रूप में सम्मान देते हैं। ये गीत नागरिकों को अपनी विरासत, संस्कृति और भूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करते हैं।

EthiopiaParliament: स्टैंडिंग ओवेशन के साथ संसद में स्वागत, 1 मिनट का बजती रही तालियां

प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद जैसी संस्थाएं लोकतंत्र की आत्मा होती हैं, जहां जनता की इच्छा राज्य की नीति बनती है। उन्होंने किसानों, उद्यमियों, महिलाओं और युवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यही वर्ग देश के भविष्य को आकार देता है। पीएम मोदी का यह संबोधन न केवल कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि भारत-इथियोपिया के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों की गहराई को भी दर्शाता है।

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी कार में हवाई अड्डे तक पहुंचाया और ओमान के लिए रवाना होते समय उन्हें व्यक्तिगत रूप से विदाई दी।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Salman Khan ने किया ‘दबंग 4’ का ऐलान, लेकिन नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’; बताई सीक्वल न बनाने की वजह

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि:…

CG: स्कूल में बच्चों से कराई मजदूरी; पढ़िए छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, रायपुर…

MP: भोपाल में आज भारत-कोरिया के बीच हॉकी मुकाबला, पढ़िए मध्य प्रदेश की Top 10 News

MP: 1. महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: आज भारत का मुकाबला कोरिया से…

Aaj Ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: 21 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…