,

Ethiopia की संसद में पीएम मोदी का संबोधन, भारत की ओर से दोस्ती, सद्भावना और भाईचारे का संदेश

- Advertisement -
Ad imageAd image
Ethiopia

Ethiopia News:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री अबी अहमद अली के निमंत्रण पर पीएम मोदी ने फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया की पहली यात्रा की है। इथियोपिया पहुंचने पर प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने स्वयं उनकी अगवानी कर भव्य स्वागत किया।

इथियोपियाई संसद में ऐतिहासिक संबोधन
इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस सदन में खड़ा होना उनके लिए अत्यंत सम्मान की बात है। उन्होंने इथियोपिया को “शेरों की धरती” बताते हुए कहा कि उन्हें यहां अपनापन महसूस हो रहा है, क्योंकि भारत का गुजरात भी शेरों का घर है।

सर्वोच्च सम्मान को बताया सभी भारतीयों का गौरव
पीएम मोदी ने इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि भारत के 1.4 अरब नागरिकों का सम्मान है। उन्होंने इसे दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का प्रतीक बताया।

भारत और इथियोपिया की सांस्कृतिक समानताएं
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इथियोपिया दोनों अपनी धरती को मां मानते हैं। भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ और इथियोपिया का राष्ट्रगान, दोनों ही मातृभूमि के प्रति सम्मान और रक्षा की भावना को मजबूत करते हैं।

किसानों, महिलाओं और युवाओं का किया उल्लेख
संसद के माध्यम से पीएम मोदी ने इथियोपिया के किसानों, उद्यमियों, महिलाओं और युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि यही वर्ग देश की प्रगति और भविष्य की नींव रखते हैं।

भारत-इथियोपिया के ऐतिहासिक संबंध
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इथियोपिया के संबंध दशकों पुराने हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और निर्माण जैसे क्षेत्रों में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आज भी बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर इथियोपिया में कार्य कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: PM मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि वह भारत की ओर से दोस्ती, सद्भावना और भाईचारे का संदेश लेकर आए हैं और दोनों देशों के रिश्ते आने वाले समय में और अधिक मजबूत होंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल