PM मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
PM

PM नरेंद्र मोदी को इथियोपिया की यात्रा के दौरान देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत–इथियोपिया संबंधों को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान और वैश्विक मंच पर दूरदर्शी नेतृत्व के लिए दिया गया। इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली ने विशेष समारोह में प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने जताया आभार

सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इथियोपिया की महान भूमि पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद और इथियोपिया की जनता के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यहां पहुंचते ही उन्हें लोगों का आत्मीय स्नेह और अपनापन महसूस हुआ।

पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष बने पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष हैं। इथियोपिया दुनिया का 25वां देश बन गया है, जिसने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। यह भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को भी दर्शाता है।

PM Modi becomes first global head of Govt to receive Ethiopia's highest  award – Dynamite News

भारत–इथियोपिया संबंधों पर जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ज्ञान राष्ट्र निर्माण का आधार है और भारत को गर्व है कि भारतीय शिक्षक पिछले एक शताब्दी से अधिक समय से इथियोपिया के विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने इस सम्मान को 1.4 अरब भारतीयों और दोनों देशों के बीच पीढ़ियों से चले आ रहे मजबूत संबंधों को समर्पित किया।

गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इथियोपिया पहुंचने पर प्रधानमंत्री अबी अहमद अली खुद एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने पहुंचे और गले लगाकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अदीस अबाबा स्थित विज्ञान संग्रहालय का दौरा भी किया, जहां दोनों नेताओं के बीच अहम विषयों पर चर्चा हुई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Bhopal New Collector : IAS प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्टर का संभाला पदभार

Bhopal New Collector : भोपाल में नए कलेक्टर ने संभाली जिम्मेदारी Bhopal

Chhattisgarh : सक्ति में वेदांता पावर प्लांट का बॉयलर फटा, भीषण हादसे में 10 की मौत और 40 घायल

Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में

EPS-95 पेंशनर्स का भोपाल में प्रदर्शन आज, पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सौंपेंगे ज्ञापन

EPS-95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति, मध्य प्रदेश के नेतृत्व में 15 अप्रैल

Road Accident: नवापारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर जिले के नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक

Homeopathy चिकित्सकों को बड़ी राहत, नए फैसले से खत्म हुआ प्रशासनिक बोझ

Homeopathy: होम्योपैथी चिकित्सकों को राहत देने वाले इस अहम निर्णय का देशभर

एमपी में PACS Membership महाभियान 14 अप्रैल से शुरू, 10 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य

PACS Membership: मध्य प्रदेश में सहकारिता विभाग द्वारा बड़ा अभियान शुरू किया