,

ईशा देओल ने पूर्व पति भरत तख्तानी संग की गंगा आरती, तलाक के बाद पहली बार साथ दिखे, पोस्ट वायरल

- Advertisement -
Ad imageAd image

BY: Yoganand Shrivastva

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल और उनके पूर्व पति भरत तख्तानी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह विवाद नहीं बल्कि अध्यात्मिक यात्रा है। तलाक के एक साल बाद यह एक्स कपल ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में एक साथ गंगा आरती में शामिल होता दिखाई दिया। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

गौरतलब है कि ईशा देओल, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी की बेटी हैं। ईशा ने फरवरी 2024 में अपने पति भरत तख्तानी से तलाक ले लिया था। उस समय खबरें थीं कि ईशा ने भरत पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। इसके बाद दोनों अलग हो गए थे और सार्वजनिक रूप से भी साथ नजर नहीं आए थे।

पहली बार साथ दिखे तलाक के बाद

अब, तलाक के लगभग एक साल बाद, ईशा और भरत पहली बार एक साथ दिखाई दिए हैं और वो भी किसी पार्टी या इवेंट में नहीं, बल्कि गंगा किनारे आरती में शामिल होते हुए
दोनों ने ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में मां गंगा की आरती में भाग लिया और आध्यात्मिक संत स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती से आशीर्वाद भी लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

इस मौके की तस्वीरें और वीडियो परमार्थ निकेतन के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की गईं। पोस्ट में लिखा गया—

“प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री, धर्मेंद्र जी व हेमा मालिनी जी की सुपुत्री ईशा देओल तख्तानी अपने पति श्री भरत तख्तानी संग परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश पहुंचीं। मां गंगा जी की आरती में सहभाग कर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।”

इस कैप्शन से साफ है कि भले ही दोनों का तलाक हो चुका हो, लेकिन इस आध्यात्मिक यात्रा में उन्हें अब भी एक जोड़े की तरह प्रस्तुत किया गया।

पहले एयरपोर्ट पर भी दिखे थे साथ

कुछ समय पहले ईशा और भरत को एक एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया था, लेकिन तब यह साफ नहीं था कि वे किस सिलसिले में साथ हैं। अब जब गंगा आरती की तस्वीरें सामने आई हैं, तो लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे हैं—क्या दोनों फिर से करीब आ रहे हैं? या फिर यह सिर्फ एक आध्यात्मिक साथ था?

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

ईशा और भरत की एक साथ आरती करते तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

  • किसी ने लिखा, “कभी-कभी समय घाव भर देता है।”
  • तो किसी ने कहा, “क्या ये दोनों फिर से साथ आने वाले हैं?”
  • वहीं कुछ लोग इसको ‘आध्यात्मिक सुलह’ मान रहे हैं।

क्या फिर से जुड़ सकते हैं रिश्ते?

हालांकि अभी तक ईशा देओल या भरत तख्तानी की ओर से इस मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन एक साथ गंगा आरती करना, आशीर्वाद लेना और सार्वजनिक रूप से साथ दिखना, इन संकेतों को नजरअंदाज करना आसान नहीं है।

प्रोफेशनल फ्रंट पर ईशा

ईशा देओल बीते कुछ वर्षों में फिल्मों से दूरी बनाए हुए थीं, लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ वेब सीरीज और सामाजिक कार्यों में हिस्सा लिया है। वहीं भरत तख्तानी एक बिजनेस पर्सन हैं और फिल्मों से उनका सीधा कोई नाता नहीं रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। भोपाल, आगर-मालवा

कोमल के साथ Govinda की तस्वीरों पर सुनीता आहूजा का तंज, बोलीं- ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’

Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर

Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से ज्यादा घायल

Colombia: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के

Mohan Bhagwat का बड़ा विदेश दौरा, 25 अगस्त से अमेरिका-कनाडा और UK जाएंगे RSS प्रमुख

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जल्द

आज Balochistan का स्वतंत्रता दिवस! पाकिस्तान से अलग देश की मांग, विद्रोही समूह ने जारी किया संदेश

Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी गतिविधियों को लेकर एक बार

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। कई

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। भोपाल, आगर-मालवा

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अगस्त 2026, मंगलवार का दिन सभी 12 राशियों

Har Ghar Tiranga Campaign: कोटा में तिरंगा रैलियों ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश

Har Ghar Tiranga Campaign: अलग-अलग ब्लॉकों में निकली तिरंगा रैलियां Har Ghar

Shekhpura Murder Case: मोबाइल मांगने पर डांट से भड़का खलासी, ट्रक चालक की हत्या का मामला सुलझा

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Shekhpura Murder Case शेखपुरा के नगर थाना क्षेत्र में 8

Bihia Station News: बिहिया स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, पुणे से लौट रहा था घर

Report: Neha gupta Bihia Station News भोजपुर जिले में दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड के