,

अंतर्विभागीय समन्वय एवं जागरूकता से फ़ाईलेरिया को करें जड़ से ख़त्म : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

Eradicate filariasis through inter-departmental coordination and awareness: Deputy Chief Minister Shri Shukla

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की प्रगति और कार्य योजना की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने स्टेट टास्क फ़ोर्स की बैठक में निर्देश दिए कि सभी विभाग अंतर्विभागीय समन्वय और जागरूकता से फायलेरिया को जड़ से ख़त्म करने के लिये अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि विभिन्न विभाग मैदानी अमलों से 10 फ़रवरी से प्रारंभ हो रहे मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन जमीनी कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण सुनिश्चित करें साथ ही अभियान में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक में स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनजातीय कार्य, वन, नगरीय निकाय और आवास, स्कूल शिक्षा और केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।

वितरित दवाओं का नागरिक अवश्य करें सेवन

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्टेट टास्क फ़ोर्स की बैठक में वर्तमान में प्रदेश में लिम्फेटिक फायलेरियासिस बीमारी की स्थिति, मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन चक्र-2025 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये एक्शन प्लान और फायलेरिया उन्मूलन गतिविधियों के संचालन के लिये अन्य विभागों से अपेक्षाएं एवं सहयोग के विषयों की वृहद् समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर से प्रयास करें। उप मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि एमडीए अभियान में वितरित दवाओं का अवश्य सेवन करें। फायलेरिया के उन्मूलन में सहयोग करें।

4 ज़िलों के 12 ब्लॉक में एमडीए का हुआ सफल क्रियान्वयन

मिशन संचालक एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि मध्यप्रदेश के छतरपुर, दतिया, कटनी, पन्ना, उमरिया रीवा, मउगंज, टीकमगढ़, निवाड़ी फायलेरिया बीमारी से ज्यादा प्रभावित हैं। इसके अतिरिक्त वर्ष-2025 में नॉन एण्डेमिक जिला शहडोल एमडीए गतिविधि अंतर्गत शामिल किया गया है। वर्ष-2024 में मध्यप्रदेश के 12 जिलों के 35 ब्लॉक में एमडीए का क्रियान्वयन किया गया। वर्ष-2024 में प्रदेश के 4 जिलों सागर, सतना, छिन्दवाड़ा एवं दमोह में एमडीए को सफलतापूर्वक संचालन कर बंद कर दिया गया है। प्रदेश में कुल लिम्फेडिमा के 3059 और हाइड्रोसील के 1011 मामले दर्ज कर विभाग द्वारा सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं।

एमडीए 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन की योजना

प्रदेश में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक 9 जिलों के 23 चिन्हित विकासखण्डों में प्रशिक्षित दवा सेवकों के माध्यम से बूथ डे एवं घर-घर भ्रमण के दौरान फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन समस्त पात्र हितग्राहियों को कराया जाएगा। एमडीए अंतर्गत डी.ए. अर्थात् डाय ईथाइल कार्बामैज़िन सीट्रेट (डीईसी) और अल्बेंडाजोल का सेवन शहडोल, दतिया एवं निवाड़ी में और आई.डी.ए अर्थात् ट्रिपल ड्रग – डी.ई.सी, एल्बेण्डाज़ोल एवं आइवरमेक्टिन का सेवन जिला- मउगंज, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, उमरिया में कराया जाएगा।

महाकुंभ के पानी में क्या छुपा है ?

2 मार्च 2025 राशिफल: इन 3 राशियों पर बरसेगी धन की बारिश, लेकिन एक राशि के लिए खतरे की घंटी!

Jamshedpur Vehicle Theft: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 बाइक-स्कूटी बरामद, आठ गिरफ्तार

Jamshedpur Vehicle Theft के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए

National Defence University MoU: पुलिस और जेल अधिकारियों को मिलेगी साइबर-फॉरेंसिक ट्रेनिंग

National Defence University MoU: मध्य प्रदेश में साइबर सुरक्षा और डिजिटल फॉरेंसिक्स

Santosh Choubey Honorary Doctorate: तकनीक से साहित्य तक संतोष चौबे की उपलब्धियों को मिला सम्मान

Santosh Choubey Honorary Doctorate: भोपाल के शिक्षाविद, साहित्यकार और सामाजिक उद्यमी संतोष

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani Meeting: मुंबई में अंबानी से मिले बंगाल CM, निवेश और रोजगार पर चर्चा

Suvendu Adhikari Mukesh Ambani: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार

India Sri Lanka Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड

India Sri Lanka Final: हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Jamui Encounter: सम्राट चौधरी बोले- अपराधी की कोई जाति नहीं होती, पुलिस देगी जवाब

Jamui Encounter: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी के

Supaul Lifeline Hospital: इलाज के नाम पर 25 हजार रुपये लेने और बदसलूकी का आरोप, जांच की मांग

Supaul Lifeline Hospital: बिहार के सुपौल में एक निजी अस्पताल की कार्यप्रणाली

UP Teacher Appointment: नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा, CM योगी की दो टूक

UP Teacher Appointment: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 22

Shajapur Bypass Protest: 90% निजी जमीन पर प्रस्तावित बायपास का विरोध, किसानों ने सुझाया वैकल्पिक रास्ता

Shajapur Bypass Protest: शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में प्रस्तावित बायपास निर्माण

Khandwa Police Raid: इनपुन पुनर्वास में कथित अनैतिक व्यापार का खुलासा, पांच गिरफ्तार

Khandwa Police Raid जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के ग्राम इनपुन पुनर्वास