EntertainmentNews : माधुरी दीक्षित जापान वेकेशन पर, पति संग शेयर की खूबसूरत झलकियां

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
EntertainmentNews

EntertainmentNews : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इन दिनों अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर जापान में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिनमें वह अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स के जरिए कपल पर प्यार लुटा रहे हैं।

EntertainmentNews : ओटीटी के बाद ब्रेक पर माधुरी

हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज मिसेज देशपांडे को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इस प्रोजेक्ट में उनकी परफॉर्मेंस की काफी सराहना हुई। इसी व्यस्तता के बाद अभिनेत्री ने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए यह ट्रिप प्लान किया।

EntertainmentNews : जापान की संस्कृति और प्रकृति का लिया आनंद

EntertainmentNews : माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में जापान के खूबसूरत नजारों की झलक दिखाई। तस्वीरों में कपल पहाड़ों और प्राकृतिक वादियों के बीच पोज देता नजर आ रहा है। एक वीडियो में दोनों जापान की पारंपरिक पोशाक में भी दिखाई दिए। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने जापान की संस्कृति, मंदिरों और बर्फ से ढकी प्राकृतिक सुंदरता का जिक्र किया।

EntertainmentNews : फैंस ने दीं ढेरों शुभकामनाएं

पोस्ट शेयर होने के कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ गए। फैंस ने कपल की सादगी और बॉन्डिंग की जमकर तारीफ की।

EntertainmentNews : पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ

माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डॉ. श्रीराम नेने से शादी की थी। उनके दो बेटे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही Netflix की फिल्म मां बहन में नजर आने वाली हैं।

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई