,

Entertainment: ऑस्कर दावेदार फिल्म ‘होमबाउंड’ पर साहित्यिक चोरी का आरोप, लेखिका ने निर्माताओं को घेरा

- Advertisement -
Ad imageAd image
Entertainment

Edit By: Priyanshi Soni

Entertainment: भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म ‘होमबाउंड’ विवादों में आ गई है। लेखिका और पत्रकार पूजा चंगोइवाला ने इस फिल्म पर अपनी किताब से सामग्री चुराने का आरोप लगाया है। उन्होंने करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और नेटफ्लिक्स इंडिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

Entertainment: किताब से मिलती-जुलती कहानी का दावा

पूजा चंगोइवाला का कहना है कि उनकी वर्ष 2021 में प्रकाशित किताब ‘होमबाउंड’ और फिल्म के शीर्षक एक जैसे हैं। इतना ही नहीं, फिल्म की कहानी, दृश्य, संवाद, घटनाओं का क्रम और प्रस्तुति भी उनकी किताब से मेल खाती है। दोनों ही रचनाएं कोविड-19 के दौरान मजदूरों के पलायन की पृष्ठभूमि पर आधारित हैं।

लीगल नोटिस का नहीं मिला जवाब

लेखिका के अनुसार उन्होंने 15 अक्टूबर को फिल्म निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा था, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसी कारण वे अब न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रही हैं।

हाईकोर्ट में क्या मांगें रखी जाएंगी

पूजा चंगोइवाला बंबई हाईकोर्ट में मुकदमा दायर करने की योजना बना रही हैं। उनकी मांगों में फिल्म के वितरण पर रोक, कथित रूप से कॉपी किए गए कंटेंट को हटाना, फिल्म का शीर्षक बदलना और मुआवजा शामिल है। उनका कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट 2022 में तैयार हुई, जो उनकी किताब के प्रकाशन के एक साल बाद की है, ऐसे में इसे महज संयोग नहीं कहा जा सकता।

धर्मा प्रोडक्शंस की प्रतिक्रिया

इस मामले पर धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से कहा गया है कि विवाद को कानूनी प्रक्रिया के तहत सुलझाया जा रहा है। फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। नीरज घायवान के निर्देशन में बनी यह फिल्म ऑस्कर की शीर्ष 15 शॉर्टलिस्टेड फिल्मों में शामिल है।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की