,

Entertainment:स्कूल फंक्शन में अभिषेक- ऐश्वर्या की साथ एंट्री, अफवाहों पर लगा विराम

- Advertisement -
Ad imageAd image
Entertainment

Entertainment: अमिताभ बच्चन के साथ उनका परिवार अक्सर सुर्खियों में रहता है। बीते कुछ समय से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की निजी जिंदगी को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कहा जा रहा था कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है, लेकिन धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन में कपल ने एकसाथ पहुंचकर इन तमाम अफवाहों पर विराम लगा दिया।

बेटी आराध्या के स्कूल फंक्शन में मम्मी-पापा की साथ मौजूदगी ने फैंस का दिल खुश कर दिया। जैसे ही अभिषेक और ऐश्वर्या एकसाथ नजर आए, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए।

इस मौके पर ऐश्वर्या राय ने हमेशा की तरह सादगी को तरजीह दी। काले रंग के प्लेन कुर्ते-प्लाजो और दुपट्टे में उनका लुक बेहद एलिगेंट नजर आया। गोल्डन और रेड बॉर्डर वाला दुपट्टा उनके सिंपल सूट को खास बना रहा था। लंबे स्लीव्स, लॉन्ग लेंथ कुर्ता और बिना ज्यादा डीटेलिंग के भी ऐश्वर्या का लुक लोगों को खूब पसंद आया।

वहीं अभिषेक बच्चन कैजुअल अंदाज में दिखे। उन्होंने ब्लू ट्रैक पैंट्स के साथ मैचिंग शर्ट और व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी। उनका लुक सादा लेकिन स्मार्ट नजर आया।

बेटी आराध्या भी किसी से कम नहीं लगीं। पिंक कलर की ड्रेस, कमर पर बेल्ट और खुले बालों के साथ हेयरबैंड में उनका क्यूट अंदाज सभी का ध्यान खींच रहा था।

स्कूल के एनुअल फंक्शन में कई सितारे पहुंचे थे, लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी बच्चन परिवार ने सारी लाइमलाइट लूट ली। अभिषेक–ऐश्वर्या की साथ मौजूदगी और आराध्या की प्यारी मुस्कान ने इस इवेंट को और खास बना दिया।

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की

Imran Khan एक बार फिर पहुंचे अदियाला जेल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ था मेडिकल चेकअप

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मेडिकल जांच के

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर हत्याकांड में मासूम की