,

सुकमा में मुठभेड़: पेदारास एलओएस कमांडर बमन ढेर

Encounter in Sukma: Pedaras LoS commander Baman killed

महिला नक्सली समेत दो नक्सली मारे गए

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कुकानार थाना क्षेत्र के पुसगुन्ना इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया, जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है।

कैसे हुई मुठभेड़?

जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ 11 जून 2025 की दोपहर लगभग 2 बजे उस समय हुई जब कुकानार थाना बल और सुकमा डीआरजी की संयुक्त टीम को गुप्त सूचना के आधार पर CPI (माओवादी) के सक्रिय कैडरों की मौजूदगी की खबर मिली। इसके बाद टीम ने पुसगुन्ना इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों पर माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इस दौरान कई बार मुठभेड़ हुई, जिसमें दो नक्सली ढेर हो गए।

मारे गए नक्सलियों में से एक पर था ₹5 लाख का इनाम

प्रारंभिक पहचान के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में से एक पेदारास एलओएस (Local Organisation Squad) कमांडर बमन था। उस पर सरकार की ओर से ₹5 लाख का इनाम घोषित था। दूसरे, महिला नक्सली की पहचान की प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से एक INSAS राइफल, एक 12 बोर राइफल, साथ ही अन्य हथियार, गोलाबारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इससे यह साफ है कि माओवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

घने जंगलों में छिपे नक्सलियों की तलाश जारी

सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर फरार हो गए। उन्हें पकड़ने के लिए इलाके में अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी गई है और सघन तलाशी अभियान जारी है।

नक्सल विरोधी अभियान को मिली बड़ी सफलता

यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ पुलिस और सुरक्षा बलों की नक्सल विरोधी रणनीति की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। इससे न केवल माओवादियों को बड़ा झटका लगा है, बल्कि क्षेत्र में शांति बहाली के प्रयासों को भी बल मिलेगा।

Political Debate : डिबेट की चुनौती पर तकरार, राहुल-शाह में आर-पार !

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Political Debate नई दिल्ली, देश की राजनीति में अब…

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजाए जाएंगे 30 लाख दीप

Ayodhya Deepotsav: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में रामनगरी में आयोजित होने…