छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, अब तक 30 नक्सली ढ़ेर

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
CG Encounter

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। खुज एसपी ने स्वदेश न्यूज से इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। मौके से बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ जारी है।

30 नक्सली ढ़ेर
14 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अभी भी मुठभेड़ जारी है। रात होने की वजह से पुलिस मुठभेड़ में कुल कितने नक्सली मारे गए हैं यह स्पष्ट नहीं कर पा रहा है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या और बढ़ सकती है फिलहाल पूरे इलाके में सर्चिंग जारी है। अभी तक 30 नक्सली इस मुठभेड़ में ढेर हुए हैं।

सभी जवान सुरक्षित
जानकारी के मुताबिक जवान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना वाली जगह पर पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। क्षेत्र में रुक- रुक कर गोलीबारी हो रही है। मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं।

कल सुबह तक स्थिति होगी स्पष्ट
बस्तर संभाग के आईजी पी. सुंदरराज के मुताबिक 14 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है। पूरा अपडेट आने में समय लगेगा क्योंकि रात का समय है। रुक-रुक कर दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। एक-47, एसएलआर समेत कई अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं। बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमा होने की सूचना है। इस मुठभेड़ में कई इनामी नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। दूसरी ओर नक्सलियों की कंपनी नंबर 6 को भी पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। कल सुबह तक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

German investment in UP : जर्मनी की कंपनियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का जताया भरोसा

रिपोर्ट- वंदना रावत German investment in UP : जर्मनी/लखनऊ, 23 फरवरीः मुख्यमंत्री

Village Discipline Rule: बालोद के मेढ़की गांव में चुगली पर 5,001 रुपये का जुर्माना

Village Discipline Rule: एक-दूसरे को भड़काने वालों पर आर्थिक दंड, सर्वसम्मति से

Kurukshetra में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, बिजली बिल माफी और मुआवजे की मांग, सीएम आवास घेराव का ऐलान

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसान

Caste Certificate Controversy: प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते के जाति प्रमाण पत्र पर विवाद

Caste Certificate Controversy: जिला स्तरीय सत्यापन समिति ने सुनवाई का अधिकार माना,