,

नवले पुल पर भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत, कई घायल, कई वाहन आपस में भिड़े, आगजनी से मचा हड़कंप

Eight people killed, several injured, several vehicles collided, and a fire caused panic in a horrific road accident on the Navle Bridge.

Repor: Sunil Shirsat

पुणे: गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसने पूरे शहर को दहला दिया। यह हादसा सतारा से पुणे आने वाले राजमार्ग पर नवले पुल के पास शाम करीब 5 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सात से आठ वाहन इस दुर्घटना में शामिल थे, जिनमें दो कंटेनर और एक कार के बीच टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे के तुरंत बाद कई वाहनों में आग फैल गई और देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं से भर गया। दमकल विभाग और पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। आग की लपटें और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने के कारण स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए, जिससे ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

7 लोगों की मौत, 15-20 झुलसे

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 8 लोगों की जलकर मौत हो चुकी है, जबकि करीब 15 से 20 लोग घायल हैं। घायलों को पास के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे में मारे गए लोगों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

दमकल विभाग की दो टीमों ने काबू पाया

दुर्घटना गावगड़ा होटल के सामने हुई। पीएमआरडीए और पुणे फायर ब्रिगेड की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्राथमिक अनुमान के अनुसार एक कंटेनर की ब्रेक फेल होने से यह भीषण हादसा हुआ हो सकता है। पुणे पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और हादसे के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान की जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि घटनास्थल पर अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं। यह हादसा एक बार फिर पुणे- satara हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था और भारी वाहनों के नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों…

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…