उत्तर भारत की पहली फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी खोलने की कवायद तेज, सीएम योगी ने की थी घोषणा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Yogi government

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप गोरखपुर वन प्रभाग के हिस्से एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज होने वाली है। दुनिया का पहला राजगिद्ध (जटायु) संरक्षण केंद्र खोलने वाले इस वन प्रभाग के अंतर्गत ही उत्तर भारत का पहला और पूरे देश का दूसरा वानिकी विश्वविद्यालय (फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी) खुलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब एक माह पूर्व ही इसकी घोषणा कर चुके हैं। विश्वविद्यालय स्थापना के लिए कवायद तेज करते हुए गोरखपुर वन प्रभाग ने जटायु संरक्षण केंद्र के समीप ही 50 हेक्टेयर भूमि भी चिह्नित कर ली है।

विलुप्त हो रहे राजगिद्धों (रेड हेडेड वल्चर) के संरक्षण और संवर्धन के लिए दुनिया का पहला जटायु संरक्षण व संवर्धन केंद्र गोरखपुर वन प्रभाग के कैम्पियरगंज (भारीवैसी) में बनाया गया है। 6 सितंबर को इसके लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर वन प्रभाग में फॉरेस्ट्री कॉलेज (वानिकी महाविद्यालय) बनाने की घोषणा की थी। बाद में इसे लेकर अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने फॉरेस्ट्री कॉलेज की बजाय फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी सिटी बनाने की मंशा जाहिर की। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी में चलाए जाने वाले पाठ्यक्रमों को डिजाइन करने के साथ ही यूनिवर्सिटी बनाने के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई। कुछ जमीनों को देखने के बाद गोरखपुर वन प्रभाग ने जटायु संरक्षण केंद्र के समीप 50 हेक्टेयर भूमि को फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी बनाने के लिए प्रथम दृष्टया उपयुक्त पाया है। चूंकि भौगोलिक रूप से यह जमीन महराजगंज जिले में है इसलिए इसे फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी के नाम आवंटन हेतु गोरखपुर वन प्रभाग ने शासन से पत्राचार किया है।
सामाजिक और कृषि वानिकी की भी होगी पढ़ाई
गोरखपुर के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) विकास यादव का कहना है कि फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने के साथ ही यहां चलने वाले पाठ्यक्रमों का ड्राफ्ट भी तैयार कराया जा रहा है। इसके लिए टेक्निकल एक्सपर्ट की कमेटी बनाई गई है। डीएफओ बताते हैं कि फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी में वानिकी के अलावा कृषि वानिकी और सामाजिक वानिकी के भी डिग्री और डिप्लोमा कोर्स संचालित कराने की योजना है ताकि बड़ी संख्या में युवाओं के सामने नौकरी और रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध हो सकें।

गोरखपुर वन प्रभाग में स्थापित होने वाला वानिकी विश्वविद्यालय न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि समूचे उत्तर भारत का अपने तरह का पहला विश्वविद्यालय होगा। यही नहीं, यह देश का दूसरा और पूरी दुनिया का चौथा वानिकी विश्वविद्यालय होगा। देश की पहली और दुनिया की तीसरी फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी तेलंगाना में है जहां वानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान संस्थान को अपग्रेड कर विश्वविद्यालय बनाया गया है। देहरादून में 1906 में स्थापित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट डीम्ड यूनिवर्सिटी के रूप में है।

IND vs SA: भारत ने तीसरा टी-20 जीता, साउथ अफ्रीका पर 2-1 की बढ़त

IND vs SA: भारत ने टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में शानदार

UP news: योगी आदित्यनाथ सरकार का किसानों की ‘आर्थिक समृद्धि’ पर जोर

Report: Vandna rawat UP news: लखनऊ योगी आदित्यनाथ सरकार का अन्नदाता किसानों

Mahun news: विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने शौर्य यात्रा निकाली

संवाददाता :- योगेश मिथोरिया Mahun news: विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने

Antagarh news: शादी का प्रलोभन देखते तरह वर्षीय बालिका को किया गर्भवती

रिपोर्ट: जावेद खान Antagarh news: मामला सुनने में अजीब लग सकता है,जहां

MP news: मध्यप्रदेश को बनाएंगे मिल्क कैपिटल – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

डेयरी क्रांति की ओर मध्यप्रदेश का बड़ा कदम है डॉ. भीमराव अम्बेडकर

Bhopal news: साहित्य समाज की संवेदना और चेतना का माध्यम है : रामप्रकाश त्रिपाठी

BY: Yoganand Shrivastva Bhopal news: भोपाल में मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन, भोपाल

Bareilly news: जमीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़, मौलाना तौकीर रज़ा समेत 10 पर गंभीर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: दुष्येंद्र कुमार Bareilly news: बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में जमीन

Breking vidisha: स्कूल बस नदी में गिरी, कई बच्चे घायल

Report: Ram yadav Breking vidisha: स्कूल बस नदी में गिरी, कई बच्चे

FIROZABAD: बसंत बिहार कॉलोनी में जलभराव से हाहाकार

REPORT- PREMPAL SINGH FIROZABAD: फिरोजाबाद के वार्ड नंबर 29 स्थित बसंत बिहार

Bhagwa news: तीन दिन से लापता व्यक्ति का कुएं में मिला शव, गांव में मातम

रिपोर्ट: बॉबी अली भगवाँ Bhagwa news: भगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बाकपुरा

GHAZIABAD: लोनी के मीरपुर हिंदू गांव में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़

REPORT- VAIBHAV SHARMA गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके के मीरपुर हिंदू गांव

UNNAO: आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस चालक की मौत

UNNAO: घने कोहरे के चलते तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।

Bahraich: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दूसरा फरार

Bahraich: जिले के नानपारा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच

DHURANDHAR vs KKKPK2: 300 करोड़ के करीब पहुंची ‘धुरंधर’, ‘किस किसको प्यार करूं-2’ बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी

DHURANDHAR vs KKKPK2: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में लगातार