तिब्बत में फिर कांपी धरती: सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता रही 4.2

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

चीन के तिब्बत क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बार फिर धरती कांप उठी। सुबह करीब 9 बजकर 27 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, इसका केंद्र चीन और नेपाल की सीमा के नज़दीक था।

हाल के दिनों में इस इलाके में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। इससे पहले चीन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बड़े भूस्खलन की खबर आई थी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 17 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं।

भूकंप क्यों आते हैं?

धरती के भीतर सात टेक्टोनिक प्लेट्स लगातार हिलती रहती हैं। जब ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकराती हैं या आपस में घर्षण होता है, तो उससे उत्पन्न ऊर्जा के कारण धरती में कंपन होता है, जिसे हम भूकंप कहते हैं। भूकंप से मकान ढह सकते हैं और बड़ी संख्या में जनहानि हो सकती है।

भारत में भूकंप के लिहाज से कौन से क्षेत्र हैं संवेदनशील?

भारत का लगभग 59% हिस्सा भूकंप संभावित क्षेत्रों में आता है। भूगर्भ वैज्ञानिकों ने इसे चार जोनों में बांटा है—जोन-2 से लेकर जोन-5 तक।

  • जोन-5: सबसे अधिक खतरे वाला क्षेत्र (जैसे उत्तर पूर्वी भारत, कश्मीर, उत्तराखंड का कुछ हिस्सा)
  • जोन-4: उच्च जोखिम (जैसे दिल्ली, हरियाणा, बिहार)
  • जोन-3 और जोन-2: मध्यम से कम खतरा

हिमालय क्षेत्र सबसे संवेदनशील माना जाता है क्योंकि यहां भारतीय प्लेट यूरेशियन प्लेट से टकरा रही है।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का क्या मतलब होता है?

  • 4.0 – 4.9: हल्का झटका, घर की वस्तुएं गिर सकती हैं
  • 5.0 – 5.9: फर्नीचर हिल सकता है, दीवारों में दरारें
  • 6.0 – 6.9: इमारतें क्षतिग्रस्त हो सकती हैं
  • 7.0 – 7.9: बड़े पैमाने पर विनाश
  • 8.0 – 8.9: अत्यंत गंभीर, सुनामी का खतरा
  • 9.0+: महाविनाशकारी, दुर्लभ लेकिन घातक

इंदौर में कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय के खिलाफ एफआईआर | RSS और पीएम मोदी पर विवाद

- Advertisement -
Ad imageAd image

PM Malaysia Visit Day 2: गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान… भारत–मलेशिया दोस्ती की नई उड़ान

PM Malaysia Visit Day 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का

Swadesh Agenda: अखंड भारत का नक्शा: चीन–पाक को बड़ा झटका

By: Pramod Shrivastav Swadesh Agenda में आज बात करेंगे उस अखंड भारत

Border 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास, 300 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

Border 2 Collection: सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने

IND vs USA T20 WC 2026: भारत ने USA को 29 रन से हराया, सूर्या चमके, गेंदबाज छाए

IND vs USA T20 WC 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय

JH News 08-02-2026: जानें JH की 10 बड़ी खबरें

JH News 08-02-2026: 1. पिता पर दो माह के मासूम की हत्या

CG News 08-02-2026: जानें CG की 10 बड़ी खबरें

CG News 08-02-2026: 1. रायपुर में अमित शाह की नक्सलवाद बैठक केंद्रीय

MP News 08-02-2026: जानें MP की 10 बड़ी खबरें

MP News 08-02-2026: 1. कटनी, शहडोल-उमरिया सबसे ठंडे तापमान 3.5 डिग्री तक

Horoscope 08-02-2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope 08-02-2026: मेष राशि आज प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथी

Encroachment Drive Korea District: अतिक्रमण पर मुंह देखा देखी, बैकुंठपुर में कार्रवाई पर उठे सवाल

Encroachment Drive Korea District: कोरिया। कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर में मुख्यमंत्री

Korba House Theft: सुने मकान में लाखों के सोने-जेवरात की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Korba House Theft: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर खुर्द रोड स्थित एक