Durg पुलिस का बड़ा खुलासा, अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश; मेरठ से 2 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report by: Vishnu Gautam

Durg: दुर्ग और भिलाई में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उत्तरप्रदेश के मेरठ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश अभी जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए का सोना और नकदी भी बरामद की है।

Durg: लगातार चोरियों के बाद पुलिस ने तेज की जांच

दुर्ग जिले के नेहरू नगर और आसपास के इलाकों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष जांच शुरू की। एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण के साथ सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद गिरोह तक पहुंचने में सफलता मिली।

मेरठ और दिल्ली तक पहुंची पुलिस टीम

Durg

मामले की जांच के दौरान थाना सुपेला और एसीसीयू की संयुक्त टीम को अहम सुराग मिले। इसके बाद पुलिस टीम मेरठ और दिल्ली रवाना हुई। जांच के दौरान आरोपी हासीम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कई चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

Durg: फेरीवाले बनकर करते थे रेकी

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य बेहद शातिर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी बिलासपुर से एक एक्टिवा खरीदकर दुर्ग, भिलाई, नवा रायपुर और बिलासपुर में घूम-घूमकर रेकी करते थे।

गिरोह के सदस्य फेरीवाले बनकर कपड़े और गलीचे बेचने के बहाने कॉलोनियों में घूमते थे। इस दौरान वे बाहर ताला लगे सूने मकानों की पहचान करते और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

Durg: वारदात के दौरान ऐसे करते थे काम

पुलिस के अनुसार चोरी के समय गिरोह का एक सदस्य बाहर निगरानी करता था, जबकि दूसरा आरोपी घर के अंदर घुसकर जेवर और नकदी चोरी करता था। इस तरह गिरोह ने कई शहरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।

Durg: चोरी का सोना खरीदने वाला ज्वेलर भी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने मेरठ के सलीम ज्वेलर्स संचालक सलीम खान को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह चोरी का सोना खरीदकर उसे खपाने का काम करता था।

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 400 ग्राम सोना बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा 3 लाख 50 हजार रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं। कुल बरामद मशरुका की कीमत करीब 63 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।

Durg: अन्य जिलों में भी दर्ज हैं मामले

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी जबलपुर और बिलासपुर के तिफरा इलाके में हुई चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

read also: Raipur Knife Attack: रायपुर में फिर चाकूबाजी, टिकरापारा में युवक पर जानलेवा हमला

Raipur Murder: रायपुर में मामूली विवाद ने ली जान, युवक की चाकू मारकर हत्या

Raipur Murder: आमासिवनी में पैसों के विवाद ने बनाया खूनी वारदात का

Chhatarpur : बद्रीनाथ के बर्फीले शिखर पर बागेश्वर सरकार की 11 दिवसीय ‘एकात्म साधना’ शुरू

Report: Imran khan Chhatarpur सनातन संस्कृति और अध्यात्म के प्रमुख केंद्र बद्रीनाथ

चेपॉक में नहीं खेले MS Dhoni, हार के बाद CSK टीम ने फैंस को कहा धन्यवाद

MS Dhoni: एक बार फिर चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मैदान पर

Religious Heritage: अम्बिकापुर में धार्मिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया भूमि पूजन

Religious Heritage: फुलचुही और डांड़गांव में मंदिर निर्माण, उदयपुर में पंचमुखी पहाड़ी

PM Modi को नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान, यूक्रेन और पश्चिम एशिया संकट पर दिया बड़ा संदेश

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के तहत

Vietnam पहुंचे राजनाथ सिंह, रक्षा सहयोग और समुद्री सुरक्षा पर हुई अहम बैठक

Vietnam: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे,

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. 1. जगदलपुर में अमित शाह

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. खजुराहो में पारा 46.8°C

Chanakya Niti : पति से कभी साझा न करें ये 5 बातें, रिश्तों में बनी रहेगी समझदारी और संतुलन

Chanakya Niti : भारतीय इतिहास के सबसे महान नीति-निर्माताओं और विद्वानों में