रिपोर्ट: आगस्टीन हेम्बरम
dumka-shikaripara : झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पास दुमका–रामपुरहाट मुख्य मार्ग एनएच-114ए पर हुआ।
dumka-shikaripara : शिकारीपाड़ा के दुर्गा मंदिर के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार स्टोन चिप्स लदे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक हाईवा के नीचे आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान हारून शेख (30) और बाबुर अली शेख (45) के रूप में हुई है। दोनों पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के बेलडंगा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक देवघर से ईद मनाकर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
dumka-shikaripara : इलाके में शोक का माहौल
घटना की खबर मिलते ही इलाके में शोक का माहौल फैल गया। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया। लोगों का आरोप था कि लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा के अंचल अधिकारी कपिलदेव ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इसके बाद प्रशासन ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
ये भी जानिए : बोकारो के लुगू बुरु जंगल में आग का खतरा, 40 हाथियों का झुंड गांवों की ओर आ सकता है





