दुधवा में दिखा दुर्लभ नजारा: एक साथ 3 बाघों का संगम, सैलानी रोमांचित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
dudhwa-3-tigers-sighting-tourists-thrilled-lakhimpur-kheri

रिपोर्ट: विकास गुप्ता, एडिट- विजय नंदन

लखीमपुर खीरी: दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन क्षेत्र सेदुर्लभ दृश्य सामने आया है, जिसे देखकर सैलानी रोमांचित हो उठे। जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों ने तालाब के किनारे एक साथ 3 बाघों को पानी पीते हुए देखा। घने जंगलों की शांति, तालाब की स्थिरता और बीच में तीन बाघों का एक साथ उपस्थित होना, यह नज़ारा इतना अद्भुत था कि सैलानियों की साँसें थम गईं। पल भर बाद उत्साह लौटते ही उन्होंने इस खूबसूरत और दुर्लभ क्षण को अपने कैमरों में कैद कर लिया।

वीडियो में कैद हुआ जादुई नजारा

सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीनों बाघ तालाब के किनारे बेफिक्र अंदाज़ में पानी पी रहे हैं। किसी तरह की हलचल या आक्रामकता के बिना, वे शांत चाल में पानी पीने के बाद धीरे-धीरे आसपास की झाड़ियों में खो जाते हैं।

जंगल में इस तरह का दृश्य बहुत कम देखने को मिलता है। एक साथ तीन वयस्क बाघों का दिखना न केवल दुर्लभ है, बल्कि दुधवा के समृद्ध वन्यजीव और स्वस्थ इकोसिस्टम का भी संकेत माना जा रहा है।

सैलानियों के लिए अविस्मरणीय पल

इस पल को देखने वाले पर्यटक बताते हैं कि यह दृश्य उनके जीवनभर की सबसे रोमांचक यादों में शामिल हो गया है। दुधवा नेशनल पार्क में इस तरह की एक साथ बाघों की मौजूदगी देखना अपने आप में एक अनोखा अनुभव है।

बाघ गणना (2022) के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बाघों की कुल संख्या 205 है।

  • यह संख्या वर्ष 2018 की गणना (173 बाघ) से बढ़ी है।
  • दुधवा टाइगर रिजर्व: 135 बाघ
  • पीलीभीत टाइगर रिजर्व: 63 बाघ
  • अमानगढ़ टाइगर रिजर्व: 20 बाघ
  • रानीपुर टाइगर रिजर्व: 4 बाघ

Simhastha 2028 Ujjain : सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प,आस्था का महासंगम, आध्यात्मिक समागम

Simhastha 2028 Ujjain : स्वच्छ सिंहस्थ, स्वस्थ सिंहस्थ ही हमारा संकल्प,सिंहस्थ को