भाजपा नेता के घर से 5 करोड़ की ड्रग्स बरामद, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastava

आगर: मालवा जिले के ग्राम थडोदा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता राहुल आंजना के घर से करीब 5 करोड़ रुपये की केटामाइन ड्रग्स बरामद की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी राहुल आंजना फरार है।

छापेमारी में मिली भारी मात्रा में मादक पदार्थ

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर राहुल आंजना के घर छापेमारी की गई। जांच के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

भाजपा नेता को पार्टी से निष्कासित

घटना की गंभीरता को देखते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय ने तत्काल प्रभाव से राहुल आंजना को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

जांच जारी

फिलहाल गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस ड्रग्स नेटवर्क के अन्य लोगों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मुख्य आरोपी को भी हिरासत में ले लिया जाएगा।

12 April 2026 Horoscope

12 April 2026 Horoscope : रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण

Firozabad में भीषण सड़क हादसा: दो रोडवेज बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, एक दर्जन यात्री घायल

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत

Bribery Case : गिरीडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रिश्वत लेते JE गिरफ्तार

Bribery Case : मनरेगा कार्य के नाम पर मांगी थी रिश्वत, शिकायत

Bulldozer Action Protest: मैनपाट में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में चक्काजाम, NH-43 पर यातायात ठप

Bulldozer Action Protest: अम्बिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई