Drug seizure: हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई, 20.5 किलो अफीम के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Drug seizure

Report by: Rupesh Soni, Edit by: Priyanshi Soni

Drug seizure: हजारीबाग जिले के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20.5 किलोग्राम अफीम बरामद की है। यह कार्रवाई 22 जनवरी 2026 को उस समय की गई, जब पुलिस को सूचना मिली कि कोलघटी क्षेत्र में एक सफेद अपाची मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग बोरे में संदिग्ध सामग्री लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, हजारीबाग के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

Drug seizure: चेकिंग के दौरान अफीम की बरामदगी

एसआईटी टीम ने कोलघटी इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मलती टोंड के पास सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक पर सवार युवकों के पास मौजूद एक बोरे को खोला गया, जिसमें भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई।

Drug seizure: तीनों आरोपी गिरफ्तार, पहचान उजागर

Drug seizure

पुलिस पूछताछ में बाइक सवारों ने अपने नाम दीपक कुमार दांगी, सुदेश यादव और बरुण कुमार बताए। गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक कुमार दांगी (उम्र करीब 20 वर्ष), पिता बसंत दांगी, बरुण कुमार (उम्र करीब 27 वर्ष), पिता सुरेश दांगी और सुदेश यादव (उम्र करीब 20 वर्ष), पिता जगदीश यादव शामिल हैं। तीनों आरोपी चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ लोहसिंघना थाना कांड संख्या 07/26, दिनांक 22.01.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(सी), 18(सी), 21(सी) एवं 29 में मामला दर्ज किया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Drug seizure: मोटरसाइकिल भी जब्त, जांच जारी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 20.5 किलोग्राम अफीम के साथ एक सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इस कार्रवाई में लोहसिंघना थाना प्रभारी, पेलावल ओपी और कोर्रा थाना के पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल और पैंथर बल के जवान शामिल थे। पुलिस अब तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी गहन जांच में जुट गई है।

Read also: Vaishno Devi snowfall: माता वैष्णो देवी समेत प्रमुख हिल स्टेशनों में पहली बर्फबारी, पर्यटकों और स्थानीय लोगों में खुशी

- Advertisement -
Ad imageAd image

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

Cabinet Decision MP : PWD के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए ₹4,525 करोड़ की स्वीकृति

Cabinet Decision MP : उज्जैन में 4-लेन और 2-लेन कॉरीडोर निर्माण के

MP NEWS : 14 वर्ष की एक लाख से अधिक बालिकाओं का टीकाकरण हुआ पूर्ण

MP NEWS : प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने

Lucknow योगी सरकार की योजना से ‘खुशी’ के सपनों को मिले पंख, बीए एलएलबी की छात्रा बनीं सफल महिला उद्यमी

Lucknow उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास

Delhi: रील बनाने के चक्कर में गई जान; युवक ने सीने पर रखकर चलाई गोली

Delhi देश की राजधानी के दल्लूपुरा इलाके से एक रूहानी कंपा देने

GST Collection Sasaram : टैक्स संग्रहण में जीएसटी विभाग लक्ष्य से दूर, टैक्स स्लैब में परिवर्तन से बढ़ी परेशानी

अविनाश श्रीवास्तव GST Collection Sasaram : वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 अपनी समाप्ति

RAIPUR NEWS : सचिन पायलट का केंद्र सरकार पर हमला, लोकतंत्र और मुद्दों को लेकर उठाए सवाल

RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन

OPS बनाम NPS: सरकारी आंकड़ों ने खोली हकीकत, NPS पेंशनर्स की संख्या बेहद कम

OPS: भारत में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS)

GPM POCSO Case Verdict: गौरेला–पेंड्रा–मरवाही में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 10-10 साल की सजा

GPM POCSO Case Verdict: छत्तीसगढ़ के गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में नाबालिग किशोर के

Durg Stone Pelting Incident: दुर्ग के छावनी क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

Durg Stone Pelting Incident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र