लंदन से लौटे देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी का विश्वविद्यालय में सम्मान

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dr. A.K. Dwivedi, Executive Council member of Devi Ahilya University, who returned from London, was honored at the university.

इंदौर : देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कार्यपरिषद सदस्य एवं वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एके द्विवेदी के लंदन से लौटने पर विश्वविद्यालय परिसर में उनका स्वागत किया गया। कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई एवं कुलसचिव प्रज्ज्वल खरे ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. सिंघई ने कहा, डॉ. एके द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर विश्वविद्यालय ही नहीं, देश का भी गौरव बढ़ाया है। उन्होंने अत्यंत दुर्लभ बीमारी ‘हिमेटोहाइड्रोसिस’ (खूनी पसीना) पर होम्योपैथिक शोध प्रस्तुत कर चिकित्सा जगत को नई दिशा दी है। उनके रिसर्च पेपर के साथ-साथ इस विषय पर लिखी गई पुस्तक चिकित्सा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
गौरतलब है कि डॉ. द्विवेदी ने हाल ही में लंदन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथी सम्मेलन में ‘हिमेटोहाइड्रोसिस के होम्योपैथिक उपचार’ पर शोध प्रस्तुत किया था। सम्मेलन में उनकी पुस्तक ‘हिमेटोहाइड्रोसिस एवं बोन मैरो डिसऑर्डर्स का होम्योपैथिक उपचार’ का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में श्री लव सोनी सहित विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।