भिवानी में दिवाली मिलन समारोह: पूर्व मंत्री रामभजन की पहल की भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने की सराहना

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Diwali Milan Celebration in Bhiwani: BJP MP Dharambir Singh lauds former minister Rambhajan's initiative

भिवानी। दीपावली के बाद हर साल की तरह इस वर्ष भी भिवानी में आयोजित दिवाली मिलन समारोह ने शहरवासियों के बीच आपसी भाईचारे और एकता की मिसाल कायम की। इस अवसर पर भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और उन्होंने इस सामाजिक पहल की खुलकर प्रशंसा की।

सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा, “पूर्व मंत्री रामभजन का परिवार हर साल इस आयोजन के माध्यम से शहर के लोगों को जोड़ने का काम करता है। ये परिवार स्वदेशी चीजों पर जोर देता है, जो एक सराहनीय पहल है। यह आयोजन आपसी मेल-जोल और सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है।”

उन्होंने आगे कहा कि समाज में ऐसे कार्यक्रमों की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि लोग साल भर में अपने दुख-सुख और खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा करते हैं। इस तरह की पहल समाज को जोड़ने का कार्य करती है।

43 सालों से जारी परंपरा
बता दें कि भिवानी के चिनार मील के फाउंडर एवं पूर्व मंत्री रामभजन द्वारा यह कार्यक्रम पिछले 43 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर सैकड़ों लोग शामिल होते हैं और एक-दूसरे के सुख-दुख में साझेदारी करते हैं।

इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के साथ-साथ कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया भी उपस्थित रहे। जब उनसे विपक्ष के साथ मंच साझा करने पर सवाल किया गया, तो धर्मबीर सिंह ने कहा, “देश की संसद में भी पक्ष-विपक्ष साथ बैठते हैं, इसलिए निचले स्तर पर भी हमें द्वेष नहीं रखना चाहिए। यही लोकतंत्र की सुंदरता है।”

वहीं कांग्रेस नेता प्रदीप गुलिया ने कहा, “यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है, बल्कि अग्रवाल परिवार की एक शानदार सामाजिक परंपरा है। यह परिवार वर्षों से इस दिवाली मिलन समारोह के माध्यम से समाज में भाईचारा और प्रेम का संदेश देता आ रहा है।”

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: 27 मई 2026, बुधवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास

Dhar Bhojshala : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्घोष, धार भोजशाला बनेगी ‘सरस्वती लोक’

Dhar Bhojshala : मध्यप्रदेश धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पुनर्जागरण के स्वर्णिम युग

Road Accident: NH-130 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्राला से टकराई पिकअप, क्लीनर की दर्दनाक मौत

Road Accident: रायपुर से अंबिकापुर जा रही पिकअप हादसे का शिकार, ट्राला

Kanker Heatwave News: कांकेर में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 43 डिग्री के पार

Kanker Heatwave News: नौतपा से पहले ही आग उगल रहा सूरज, जनजीवन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के प्रथम चरण में हुआ चयन

Adarsh Shaher Samriddhi Yojana: डिप्टी सीएम अरुण साव के प्रयासों से लोरमी

Yogi Adityanath Statement: ‘ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला चोरी करना शर्मनाक’

Yogi Adityanath Statement: लखनऊ में जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में बोले

Surajpur Skeleton Case: सूरजपुर के जंगल में नर कंकाल मिलने से सनसनी, लापता व्यक्ति होने की आशंका

Surajpur Skeleton Case: कर्री-कूप्पी जंगल में मिला कंकाल, ग्रामीणों की सूचना पर

Naxal Operation Chhattisgarh: जंगल में छिपाया गया नक्सली हथियारों का जखीरा बरामद

Naxal Operation Chhattisgarh: डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिला भारी