,

दीवाली से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में 3% बढ़ोतरी और 57 नए KVs

- Advertisement -
Ad imageAd image
दीवाली से पहले कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में 3% बढ़ोतरी और 57 नए KVs

BY: MOHIT JAIN

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी दी है। बुधवार को मोदी कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों का Dearness Allowance (DA) 3% बढ़ाने को मंजूरी दी। इस फैसले से देशभर के 49.2 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.7 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि यह बढ़ोतरी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आमदनी में वृद्धि करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

57 नए केंद्रीय विद्यालयों को मिली हरी झंडी

मोदी सरकार ने 57 नए केंद्रीय विद्यालय (KVs) खोलने की मंजूरी भी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इनमें से 7 विद्यालय केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रायोजित होंगे, जबकि बाकी राज्य सरकारों द्वारा समर्थित होंगे।

वर्तमान में देशभर में कुल 1,288 केंद्रीय विद्यालय कार्यरत हैं, और इन नए विद्यालयों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में और अवसर पैदा होंगे।

गेहूं का MSP बढ़ाया गया

कैबिनेट ने गेहूं का Minimum Support Price (MSP) 160 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय भी लिया। यह किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वंदे मातरम के 150 साल: बड़े स्तर पर समारोह

सरकार ने राष्ट्रगान वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर बड़े स्तर पर समारोह आयोजित करने को भी मंजूरी दी है। यह आयोजन देशभक्ति और सांस्कृतिक गर्व को बढ़ावा देगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Mayaganj Hospital: मायागंज अस्पताल में घायल युवक की मौत, इलाज में देरी का आरोप; परिजनों ने 3 घंटे किया हंगामा

रिपोर्ट: संजीव कुमार शर्मा Mayaganj Hospital भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज

Shailesh Kumar Record: सारण के शैलेश कुमार ने रचा इतिहास, Badwater 135 Ultra Marathon में बनाया नया रिकॉर्ड

रिपोर्टर: पवन कुमार सिंह Shailesh Kumar Record सारण जिले के गड़खा प्रखंड

Mainpat Ghunghta Bridge Accident: दूसरे दिन नदी से मिला लापता युवक का शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Mainpat Ghunghta Bridge Accident अंबिकापुर के मैनपाट क्षेत्र में हुए घुनघंटा पुल