,

दिसोम गुरु शिबू सोरेन का आदिवासी परंपरा अनुसार भण्डान (श्राद्ध) संपन्न

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम

दुमका : 15 अगस्त को दिसोम गुरु शिबू सोरेन का दशकर्म है.इसको लेकर दुमका प्रखंड के कड़हबिल गांव में सिमन सोरेन ने शुक्रवार को अपने घर में आदिवासी रीति-रिवाज के साथ गुरूजी के नाम श्राद्घ रखा.जिसमे उनके घर के पुरुषों ने मुंडन किया और महिलाओं ने नाखुन काटा.उसके बाद सभी दतवन किया और हल्दी,मिट्टी,सरसों फल पिसकर और सरसों तेल लगाकर स्नान किया. बाद में सभी ने गुरु जी के तस्वीर में पुष्प अर्पित कर,खीर का भोग चढ़ाया. गुरूजी के आत्मा के शांति के लिये प्रार्थना किया.अंत में सभी लोगों ने प्रसाद स्वरूप खीर और दही-चुड़ा ग्रहण किया.इस श्राद्ध धार्मिक अनुष्ठान में घर के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे.इस मौके में सिमन सोरेन,सनोदी हेम्ब्रोम,मनोज सोरेन,विरेंदर सोरेन.शिल्पा हांसदा,रूपलाल मुर्मू,अमित मुर्मू,बुदिन सोरेन,विनय कुमार,बुधन मरांडी,जियाराम रॉय,फिलिमन मरांडी,मनीषा भंडारी,मधु अली खान,विजय हांसदा,मो. नौसाद,मनोज रजक आदि उपस्थित थे.

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 आदतों को माना गया है अवगुण, जानें क्या कहता है नीतिशास्त्र

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार, रिश्तों…