Mohit Jain
आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। ओपनिंग डे से ही फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया और तीसरे ही दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। अब पांचवे दिन के आंकड़े भी सामने आए हैं।
ओपनिंग से ही रिकॉर्ड बनाए

रणवीर सिंह की फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़, दूसरे दिन 32 करोड़, तीसरे दिन 43 करोड़ और चौथे दिन 32.25 करोड़ की कमाई की। ओपनिंग इस साल की तीसरी सबसे बड़ी रही और रणवीर सिंह के करियर की बेस्ट ओपनर भी साबित हुई।
पांचवे दिन पहुंचा 150 करोड़ क्लब
पांचवे दिन फिल्म ने 26.50 करोड़ की कमाई दर्ज की। इसके साथ ही ‘धुरंधर’ ने 150 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली और कुल कलेक्शन 161 करोड़ के पार पहुंच गया है। फिल्म के आने वाले 2-3 दिन में 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की संभावना भी है।
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना पर खूब तारीफ
फिल्म में रणवीर सिंह ने इंडियन स्पाई का किरदार निभाया है, जबकि अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का रोल किया है। दोनों कलाकारों के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। इसके अलावा आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी अपने-अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।





