Dholpur Accident: राजस्थान के धौलपुर में भीषण हादसा, बस और टेंपो की टक्कर में 12 की मौत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dholpur Accident

Dholpur Accident : राजस्थान के धौलपुर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। स्लीपर कोच बस और टेंपो की टक्कर में 11 से 12 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा एनएच 11 बी पर सनीपुर गांव में हुआ है। टेंपो में सवार यात्री बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ला के निवासी थे। बरौली गांव के भात कार्यक्रम में शामिल होकर ये सभी घर लौट रहे थे तभी बड़ा हादसा हो गया।

धौलपुर के सनीपुर गांव में हुए इस हादसे में पांच बच्चे, तीन बच्चियां, दो महिला और एक पुरुष की मौत हुई है। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, स्लीपर कोच बस की स्पीड काफी तेज थी। इसी कारण यह हादसा हुआ।

एनएच 11 बी पर हुआ यह हादसा इतना भीषण था कि, कुछ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि कुछ लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद नेशनल हाइवे से जा रहे लोगों ने घायलों की मदद की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कई लोग दम तोड़ चुके थे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Raipur Police: रायपुर में पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, बीएसयूपी कॉलोनी के 300 से ज्यादा मकानों की हुई जांच

Raipur Police: 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने चलाया सघन सत्यापन अभियान

Madrasa Demolition: भिलाई में सरकारी जमीन पर बने कथित अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

Madrasa Demolition: अय्यप्पा नगर में निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई,

CG TOP 10: विकास परियोजनाओं से लेकर हाईकोर्ट के फैसले तक

1. CG TOP 10: जांजगीर-चांपा में 295 करोड़ के विकास कार्यों की