,

dhar : संघ शताब्दी वर्ष में धार जिले के नगर-गांवों में गूंजा संगठित हिंदू, समर्थ भारत का संकल्प

dhar

रिपोर्ट: उपेंद्र कुमावत

dhar राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनात्मक सेवा के सौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर धार जिले में नगर-नगर और गांव-गांव हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों को लेकर हिंदू समाज में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली।

संघ शताब्दी वर्ष ने बढ़ाया हिंदू समाज का उत्साह

dhar संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के साथ ही हिंदू समाज में संगठन, सेवा और समरसता को लेकर जागरूकता और उत्साह का वातावरण बना। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देश-प्रदेश के साथ धार जिले में भी सर्व हिंदू समाज द्वारा व्यापक स्तर पर हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया।

डॉ. हेडगेवार की ज्योत से संगठित समाज का संदेश

dhar वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म, संस्कृति और संगठन सेवा की जो ज्योत सौ वर्ष पूर्व डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा प्रज्वलित की गई थी, वह आज संघ के सेवा कार्यों के माध्यम से पूरे विश्व में प्रकाश फैला रही है। शताब्दी वर्ष का उद्देश्य संगठित हिंदू समाज और समर्थ भारत के संकल्प को और मजबूत करना है।

वैश्विक चुनौतियों पर चिंता, सजग रहने का आह्वान

dhar हिंदू सम्मेलनों में संघ के वरिष्ठ वक्ताओं, संतों और मातृशक्तियों ने समाज को संबोधित करते हुए वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों पर विचार रखे। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और नरसंहार पर चिंता व्यक्त करते हुए हिंदू समाज को सजग, संगठित और एकजुट रहने का संदेश दिया गया। समरसता और सामाजिक एकता को राष्ट्र सशक्तिकरण की आधारशिला बताया गया।

Read this: Mahakaleshwar Temple: मंदिर में योगेश्वर मुनि की अद्भुत जल तपस्या- 54 घड़े ठंडे पानी से कर रहे कठिन साधना

Ganja Smuggling : स्लीपर बस में छिपाकर ले जा रहे थे ₹1.75 करोड़ का गांजा, पेंड्रा पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट-प्रयास कैवर्त  Ganja Smuggling : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में मादक पदार्थों की तस्करी…

Harmanpreet Kaur ने छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, अब कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान?

Harmanpreet Kaur : भारतीय महिला क्रिकेट में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने…