Dhanbad: लोन विवाद में रिकवरी एजेंट की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, अपार्टमेंट के किचन से बरामद हुआ शव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhanbad

Report by: Ambar Tiwari, Edit by: Priyanshi Soni

Dhanbad: धनबाद में लोन सेटलमेंट विवाद को लेकर रिकवरी एजेंट अमित कुमार मित्तल उर्फ अग्रवाल के अपहरण और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी संगीता देवी के लिखित आवेदन पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण और 15 लाख रुपये फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया गया था।

Dhanbad: पुलिस ने बनाई विशेष टीम, तकनीकी जांच से मिला सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी अनुसंधान और लगातार छापेमारी के दौरान पुलिस को सूर्या हाईलाइन अपार्टमेंट के डुप्लेक्स में रहने वाले विकास खंडेलवाल पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

Dhanbad: कड़ाई से पूछताछ में हुआ खुलासा, घर से मिला शव

Dhanbad

कड़ाई से पूछताछ में आरोपी विकास खंडेलवाल ने धारदार हथियार से अमित मित्तल की हत्या कर शव को अपने घर के किचन में छिपाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के घर से मृतक का शव बरामद कर लिया है।

Dhanbad: हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामान जब्त

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का गड़ांसा, खून से सना जिंस, मृतक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी विकास खंडेलवाल (36 वर्ष) को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Dhanbad: लोन सेटलमेंट विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, लोन सेटलमेंट को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Read also: JH News 09-02-2026: जानें JH की 10 बड़ी खबरें

Anganwadi Holi Celebration: दंतेवाड़ा के आंगनबाड़ी में नन्हे बच्चों की मस्ती भरी होली

Anganwadi Holi Celebration: आंगनबाड़ी केंद्र में रंगों संग झूमे नन्हे कदम Anganwadi

HOLI SONGS: बॉलीवुड में होली गीतों की शुरुआत: 1940 की ‘औरत’ से रंगीन परंपरा तक

HOLI SONGS: भारतीय सिनेमा में होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि संगीत,

Rajasthan Holi Traditions: पत्थरमार से फूलों की होली तक, जानिए राजस्थान की 13 अनोखी परंपराएं

Rajasthan Holi Traditions: राजस्थान अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और उत्सवधर्मिता के

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे