धमतरी: डॉक्स केयर फाउंडेशन ने उठाया कुत्तों के बधियाकरण का बीड़ा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Dhamtari: Docs Care Foundation took up the task of sterilization of dogs

रिपोर्ट: वैभव चौधरी, धमतरी

धमतरी शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे नागरिकों में भय का माहौल है। नगर निगम की उदासीनता के चलते अब यह जिम्मेदारी स्वयंसेवी संस्था डॉक्स केयर फाउंडेशन ने अपने कंधों पर उठा ली है।

नगर निगम की निष्क्रियता के बीच संस्था आई आगे

जहां नगर निगम आवारा कुत्तों के बधियाकरण (Sterilization) को लेकर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है, वहीं डॉक्स केयर फाउंडेशन ने अपने स्वंय के खर्चे पर इस कार्य को अंजाम देना शुरू कर दिया है। संस्था ने अब तक करीब 163 आवारा कुत्तों का सफलतापूर्वक बधियाकरण कराया है, और यह प्रक्रिया लगातार जारी है।

रायपुर से बुलाए गए प्रशिक्षित वेटनरी डॉक्टर

संस्था ने इस कार्य के लिए विशेष तैयारी की है। रायपुर से दो प्रशिक्षित वेटनरी डॉक्टर को बुलाया गया है जो कि कुत्तों की सर्जरी कर रहे हैं। यह सारा कार्य संस्थान के खर्च पर हो रहा है, जिसमें न कोई सरकारी सहायता है और न ही नगर निगम का समर्थन।

घायल कुत्तों का इलाज और भोजन की व्यवस्था

डॉक्स केयर फाउंडेशन सिर्फ बधियाकरण ही नहीं, बल्कि घायल और बीमार कुत्तों के इलाज की जिम्मेदारी भी उठा रहा है। इसके अलावा संस्था के सदस्य हर दिन शहर में घूम-घूम कर इन आवारा कुत्तों को खाना भी खिलाते हैं।

संस्था के एक सदस्य ने बताया,

“शहर में कुत्तों की बढ़ती आबादी से नागरिकों को परेशानी हो रही है। दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इसी वजह से हमने यह जिम्मेदारी खुद उठाई है, ताकि कुत्तों की संख्या नियंत्रित हो और आम लोगों की सुरक्षा बनी रहे।”

Bageshwar Dham : सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें: मुख्यमंत्री

Bageshwar Dham : मुख्यमंत्री ने बागेश्वर धाम में सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन

Dumka: मयूराक्षी के तट पर ‘राजकीय जनजातीय हिजला मेला 2026’ का आगाज, पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ परिसर

रिपोर्टर -आगस्टीन हेम्बरम Dumka झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति का संगम 'हिजला

Firozabad फिरोजाबाद का मान: प्रयांशी राजपूत का CBSE अंडर-17 नेशनल महिला क्रिकेट टीम में चयन

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Firozabad जनपद के आईवी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा

Bhopal भोपाल के विकास की नई उड़ान: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 5 करोड़ से अधिक लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन

Bhopal पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर

KhatuShyamJi : फाल्गुनी मेला 2026 के लिए भव्य सजावट, तैयारियों में जुटे 120 बंगाली कारीगर

रिपोर्ट- सुमन KhatuShyamJi : विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी खाटू श्याम मंदिर में

Nawada: शादी वाले घर में ‘गेहुंअन’ निकलने से मची खलबली, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या 07, बभनटोली

Haridwar Kumbh2027 : शहरी विकास सचिव नीतीश झा ने CCTV कंट्रोल रूम और हर की पौड़ी का किया निरीक्षण

रिपोर्ट: धर्मराज Haridwar Kumbh2027 : हरिद्वार, अगले वर्ष प्रस्तावित 2027 महाकुंभ को