,

डबरा नगर पालिका में विकास कार्य ठप, विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा

- Advertisement -
Ad imageAd image

Report: Santosh

डबरा: नगर पालिका में विकास कार्यों में हो रही लापरवाही अब विधानसभा तक पहुंच गई है। ग्वालियर जिले की एकमात्र नगर पालिका होने के बावजूद यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव लगातार बना हुआ है। क्षेत्र के विधायक सुरेश राजे ने विधानसभा में साफ-सफाई, इंजीनियरों की नियुक्ति और अतिक्रमण की बढ़ती समस्या को लेकर गंभीर सवाल उठाए। विधायक ने बताया कि नगर में लंबे समय से इंजीनियरों की कमी बनी हुई है। सात इंजीनियरों के स्वीकृत पद होने के बावजूद पिछले दो वर्षों में एक भी इंजीनियर की नियुक्ति नहीं की गई। इसका सीधा असर विकास कार्यों पर पड़ा है।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। हाईवे के किनारे जगह-जगह गुमटियां और पार्किंग बनाकर अव्यवस्था फैलाई जा रही है। इन मुद्दों पर सवाल उठाए जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।

विधानसभा में यह भी चर्चा हुई कि जब क्षेत्र में एक पक्ष विकास का दावा करता है और दूसरा पक्ष विकास कार्यों को रोकने का आरोप लगाता है, तब वास्तविक नुकसान आम जनता को होता है। डबरा नगर पालिका की वर्तमान स्थिति दर्शाती है कि प्रशासनिक लापरवाही और राजनीतिक खींचतान के कारण नगर का विकास पिछड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि अब जब मामला विधानसभा तक पहुंच चुका है, तो जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई तेज करेंगे और डबरा नगर पालिका में विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Canada के गुरुद्वारे में अरदास के दौरान चाकूबाजी, 2 लोग गंभीर घायल

Canada: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमोंटन में एक गुरुद्वारे के भीतर

Alaska में लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; घने कोहरे के बीच हुआ हादसा

Alaska: अमेरिका के अलास्का में एक सैन्य एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान

Siliguri Corridor की सुरक्षा होगी और मजबूत, अमित शाह ने बताया खास प्लान

Siliguri Corridor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी

Aravalli Illegal Mining Action : अरावली क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, वन विभाग की टीम को देख जेसीबी चालक फरार

रिपोर्ट: गुलशन कुमार Aravalli Illegal Mining Action : महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़

Migraine Causes: महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा क्यों होता है माइग्रेन? जानिए हार्मोन के अलावा ये कारण भी

Migraine Causes: माइग्रेन को अक्सर सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर दिया जाता

Job News: रेलवे में अप्रेंटिस के 3205 पदों पर भर्ती, 31 अगस्त तक करें आवेदन

Job News: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के

Bhopal: महिला स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, जानें कैसे और मजबूत की टेक होम राशन व्यवस्था

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के स्वास्थ्य की