,

लोरमी दौरे पर डिप्टी सीएम अरुण साव, गणेश उत्सव समितियों को किया सम्मानित

Deputy CM Arun Sao on Lormi tour, felicitates Ganesh Utsav committees

रिपोर्ट – सुधेश पांडेय
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज एकदिवसीय लोरमी दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की और स्थानीय गणेश उत्सव समितियों का सम्मान किया।


गणेश उत्सव समितियों को सम्मान

लोरमी विधायक निवास में आयोजित कार्यक्रम में अरुण साव ने आकर्षक श्री गणेश प्रतिमा, पंडाल सजावट और झांकी प्रतियोगिता में शामिल युवा साथियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को उपहार भी प्रदान किए गए।


युवाओं और नगरवासियों से जुड़े

इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे, जिन्होंने डिप्टी सीएम का आभार व्यक्त किया। मंच से संबोधित करते हुए अरुण साव ने कहा – “मैं आपका लोरमी का बेटा हूं और युवा साथियों का बड़ा भाई हूं।”

उन्होंने कबीर भवन के बारे में भी जानकारी ली। जब उन्होंने पूछा कि भवन कैसा बना है, तो एक युवा साथी ने जवाब दिया कि “कबीर भवन लोरमी का नहीं, बल्कि विदेश जैसा बन रहा है।” इस पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की।


दौरे को लेकर उत्साह

अरुण साव के इस दौरे को लेकर लोरमी में खासा उत्साह देखा गया। नगरवासियों और युवाओं ने उन्हें आत्मीय स्वागत दिया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी लोरमी के विकास के लिए ऐसे कदम उठाए जाते रहेंगे।

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…