दिल्ली का मौसम बदला, गर्मी से राहत

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva
दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक रुख बदल लिया है। शुक्रवार शाम को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए भी हल्की बारिश और आंधी की संभावना जताई है।

तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं
आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जो शाम होते-होते 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी भी आ सकती है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को तेज आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। खासकर पश्चिमी यूपी के जिलों जैसे गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अमरोहा, बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है।

बिहार में भी बदलेगा मौसम
बिहार के अधिकतर इलाकों में गर्मी अपने चरम पर है, लेकिन आज कुछ जिलों में मौसम राहत भरा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि अन्य जिलों में गर्मी बनी रहेगी और तापमान में इज़ाफा हो सकता है।

हैदराबाद में मूसलधार बारिश, सड़कें जलमग्न
शुक्रवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। बशीर बाग स्थित निजाम लॉ कॉलेज क्षेत्र में तेज हवाओं की वजह से पेड़ उखड़ गए। मौसम विभाग ने हैदराबाद के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

तेलंगाना के इन जिलों में अगले चार दिन बारिश का पूर्वानुमान
आईएमडी ने बताया कि आने वाले 3-4 दिनों तक राज्य में तेज बारिश और आंधी का सिलसिला जारी रहेगा। नलगोंडा, सूर्यपेट, महबूबाबाद, वारंगल, हनुमाकोंडा, रंगारेड्डी, मेडचल-मलकजगिरी, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक, महबूबनगर, नगरकुर्नूल, वानापर्थी, नारायणपेट और जोगुलम्बा गडवाल जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

संविधान का नया टकराव: राष्ट्रपति बनाम सुप्रीम कोर्ट…यह भी पढ़े

Haldwani Recycling Initiative: हल्द्वानी नगर निगम की अनोखी रीसाइक्लिंग पहल

Haldwani Recycling Initiative: प्लास्टिक कचरा जमा करने पर मिलेगा कैश रिफंड, शहर