दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ऑफिस में सेंधमारी, हेड कॉन्स्टेबल गिरफ्तार, ₹50 लाख नकद और सोना बरामद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के भीतर ही एक चौंकाने वाली चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। इस घटना को अंजाम किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि विभाग में ही तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने दिया। आरोपी का नाम खुर्शीद है, जिसे स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ₹50 लाख नकद और भारी मात्रा में सोना जब्त किया गया है।

डुप्लीकेट चाबी से तिजोरी का ताला तोड़ा

खुर्शीद पहले लोधी रोड स्थित मालखाने में तैनात था, जहाँ स्पेशल सेल द्वारा जब्त किया गया सामान रखा जाता है। उसी दौरान उसने मालखाने की डुप्लीकेट चाबियां तैयार करा लीं। ट्रांसफर के बाद भी उसने पुराने ऑफिस में चोरी करने की योजना को अंजाम दिया।

बिना शक के अंदर गया, बाहर आया

जानकारी के मुताबिक, जब खुर्शीद मालखाने में दाखिल हुआ, तो वहां मौजूद लोग उसे पहचानते थे और उसे किसी ने नहीं रोका। वह बिना किसी रुकावट के तिजोरी तक गया, चाबी से तिजोरी खोली, नकदी और सोना लेकर निकल गया, और किसी को उसकी हरकत पर संदेह तक नहीं हुआ।

करोड़ों का माल चोरी, फिर भी पकड़ा गया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के पास से ₹50 लाख नकद और करोड़ों रुपये मूल्य का सोना बरामद किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उसने पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया है या वह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस चोरी की घटना ने पुलिस विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला दर्शाता है कि अंदरूनी कर्मचारियों की पहचान और गतिविधियों पर निगरानी न होने की वजह से किस तरह से सरकारी संपत्ति असुरक्षित हो सकती है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के लिए आर्थिक मदद: संबल या सियासी दांव?

Landless Labour Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मजदूर योजना छत्तीसगढ़

Jamshedpur: स्वर्णरेखा तट पर मिला द्वितीय विश्व युद्ध का 227 किलो का शक्तिशाली बम, सेना ने संभाला मोर्चा

रिपोर्ट - प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा स्थित स्वर्णरेखा

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का