दिल्ली पुलिस ने बड़े ISIS-प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, सरगना घायल

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivastva

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से एक बड़े ISIS-प्रेरित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में मॉड्यूल का सरगना, अशर दानिश, IED (Improvised Explosive Device) तैयार करते समय घायल हो गया और उसकी आंख में चोट लगी।

सूत्रों के अनुसार, यह समूह देशभर में संभावित आतंकी हमलों की योजना बना रहा था। मॉड्यूल में लगभग 50 लोग सक्रिय थे, लेकिन इनमें से केवल 5 लोगों को पूरी साजिश और योजना की जानकारी थी। संचार के लिए वे सिग्नल ऐप का उपयोग कर रहे थे।

पांच राज्यों में छापेमारी और गिरफ्तारियां

इस कार्रवाई के दौरान दिल्ली, मुंबई, झारखंड समेत पांच राज्यों में छापेमारी की गई। बेंगलुरु से 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से 7 को पर्याप्त सबूत न मिलने के कारण छोड़ दिया गया।

दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से दो संदिग्ध आतंकियों, आफताब और अबु सुफियान को गिरफ्तार किया गया। ये मुंबई के रहने वाले हैं और मेवात से हथियार खरीदकर मुंबई ले जाने की योजना में थे। इनके पास से तीन पिस्टल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद हुए। साथ ही, इनके ठिकानों से IED बनाने का सामान भी मिला।

रांची से सरगना अशर दानिश गिरफ्तार

मॉड्यूल के सरगना अशर दानिश को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया गया। वह बोकारो का रहने वाला है और IS से जुड़े अन्य मॉड्यूल के संपर्क में था। उसके ठिकाने से केमिकल और IED बनाने का सामान बरामद किया गया।

सूत्रों के अनुसार, दानिश कई महीनों से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था। दिल्ली पुलिस, झारखंड ATS और रांची पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में इस मॉड्यूल के दो अन्य संदिग्धों को भी पकड़ लिया। यह समूह IS नेटवर्क के अन्य सदस्यों से संपर्क में था और भारत में संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाने की गतिविधियों में शामिल था।

मॉड्यूल की योजना और साजिश

पुलिस का कहना है कि यह मॉड्यूल देशभर में बड़े आतंकी हमले करने की तैयारी में था। वे कच्चा माल जुटाने में लगे थे, तभी सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें पकड़ लिया। इस कार्रवाई से आतंकी साजिश पर बड़ा प्रहार हुआ है और संभावित हमलों को टाला गया।

Turkey F-16 फाइटर जेट क्रैश, पायलट शहीद, रक्षा मंत्रालय ने की पुष्टि

Turkey F-16: तुर्की में एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें

Rashmika Vijay wedding: उदयपुर में होगी डेस्टिनेशन वेडिंग, सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों होंगे मौजूद

Rashmika Vijay wedding: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकों्डा और एक्ट्रेस रश्मिका

Food Safety Department Raid: संभल में होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी

Food Safety Department Raid: होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, रसगुल्ला निर्माण इकाइयों

Ujjain में सिंधिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, AI Impact Summit में प्रदर्शन को बताया “माँ भारती की अस्मिता पर चोट”

Ujjain: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सम्मेलन

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. बजट 2026: वन

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 1. बैतूल में प्रसूता

Horoscope: 25-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के